मॉल में खरीददारी करते वक्त महिला से रेप की कोशिश, हैरान रह गए लोग

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आज के दौर में भी महिलाएं कहीं भी सुरक्षित नहीं है। ना सिर्फ भारत में बल्कि विदेशों में भी महिलाओं को हर तरह की छेड़खानी का सामना करना पड़ता है। महिलाओं को छेड़ना आज- कल एक आम बात हो गई है। हाल ही में फ्लोरिडा के मियामी में एक चौका देने वाला किस्सा सामने आया। जब एक महिला को शॉपिंग के दौरान एक शक्स ने सभी के सामने रेप करने की कोशिश की। यह मियामी में स्थित वॉलमार्ट में हुआ। पास ही मौजूद लोगों ने पुलिस को रिपोर्ट कर उस शक्स को रोका।
पुलिस के मुताबिक़ उस आरोपी का नाम ब्रेंडन हार्वे है। यह घटना शनिवार की है, जब महिला शॉपिंग कर रही थी तभी किसी शक्स ने अचानक से महिला को पीछे से पकड़ लिया और उसके कपड़े उतारने लगा। महिला के चीखने के बाद आसपास के लोगों ने उसकी मदद की और उस लड़के को तुरंत उससे अलग किया। फिर उसके साथ थोड़ी मार पीट करने के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया।
ये भी पढ़ें:- पढ़ाई के लिए लिया लोन, फिर पार्लर और शॉपिंग पर उड़ा दिए किताबों के पैसे
सरेआम की रेप की कोशिश
वहां मौजूद लोगों ने बताया कि वह उस शख्स की इस हरकत से हैरान थे कि वह सरे आम उस महिला के साथ रेप की कोशिश कर रहा था। आगे हुई बातचीत में लोगों ने बताया उसने शॉपिंग कर रही महिला की ड्रेस को अचानक पीछे से उतारना शुरू कर दिया। इसके बाद उसकी बॉडी को पीछे से सहलाने लगा। फिर महिला को धक्का देकर गिरा दिया और उसके ऊपर चढ़ गया। तभी लोगों ने उस को हटाया और उसे पीटना शुरु कर दिया। इसके बाद आरोपी को पुलिस को सौंप दिया।
ये भी पढ़ें:- जिस मूर्ति को सजावटी समझकर खरीदा, 20 साल बाद उसकी असली कीमत सामने आने पर उड़े होश
38 लाख रुपए का हर्जाना
सामने आई अन्य कई महिलाओं ने इसे हैरानी भरा कांड बताया। यह खबर वारयल होने के बाद कई महिलाओं ने कहा कि उन्होंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कोई महिला यूं खुले में भी छेड़खानी का शिकार हो सकती है। आपको जान कर हौरानी होगी कि आरोपी पहले से एक मामले में सजा काट रहा था। घटना के वक्त वो बेल पर बाहर आया हुआ था। फ़िलहाल महिला को आरोपी से दूर रखा गया है और 38 लाख रुपए का हर्जाना दिया गया है।
Created On :   25 March 2022 5:48 PM IST