एमपी की लुटेरी पुलिस गैंग पर कार्रवाई, तीन पुलिसकर्मी बर्खास्त, चलती ट्रेन में 3 सराफा कारोबारियों से छीने थे 60 लाख

डिजिटल डेस्क, ग्वालियर। राजस्थान क्राइम ब्रांच के पुलिस अफसर और जवान बनकर झांसी के दो सराफा कारोबरियों से 60 लाख रुपए लूटने वाली मध्यप्रदेश की लुटेरी पुलिस गैंग पर बड़ी कार्रवाई की गई है। कार्रवाई में 3 जवानों को बर्खास्त कर दिया गया है। इस गैंग में शामिल चौथे आरोपी RPF कांस्टेबल पर कार्रवाई करने के लिए रेलवे कमांडेंट को पत्र लिख दिया गया है। इनसे जुड़े अन्य लोगों को भी जांच के दायरे में शामिल किया गया है।
तीनों जवान को तीन दिन पहले पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। वहीं अब तीनों को बर्खास्त कर दिया गया है। इसमें से एक व्यापम कांड में निलंबित जवान था और दो जवान IG ऑफिस की साइबर सेल में तैनात जवान थे।
क्या था पूरा मामला
यूपी के सराफा कारोबारी संजय अग्रवाल और संजय गुप्ता सराफा व्यापारियों के लिए दिल्ली से सोना लाकर डिलीवरी करने का काम करते हैं। 17 जून 2021 को यह जबलपुर-निजामुद्दीन एक्सप्रेस से 60 लाख रुपए लेकर दिल्ली के लिए निकले थे। डबरा के पास चार युवकों ने इनको नाम लेकर बुलाया और चेकिंग करने लगे। युवकों ने खुद को राजस्थान क्राइम ब्रांच का जवान और अफसर बताया। इन्होंने चेकिंग में व्यापारियों के बैग में रखे 60 लाख रुपए हड़प कर लिए गए थे। मामला संज्ञान में आया तो क्राइम ब्रांच और GRP ग्वालियर की टीम को आरोपियों का पता लगाने की जिम्मेदारी सौंपी गई।
वीडियो फुटेज से हुआ पर्दाफाश
टीम ने झांसी स्टेशन से लेकर ग्वालियर और डबरा स्टेशन के फुटेज खंगाले तो एक निलंबित जवान सतेन्द्र तीन अन्य के साथ दिखाई दिया। उसके पास बैग भी थे। फिर क्या था पुलिस को सुराग हाथ लगा तो कड़ी से कड़ी जोड़ते हुए पुलिस व्यापमं कांड में निलंबित पुलिस जवान सतेन्द्र गुर्जर तक पहुंची। इसके बाद IG साइबर में तैनात आरक्षक अभिषेक और विवेक पाठक तक पहुंची। इसमें RPF का जवान योगेन्द्र भी हाथ लग गया। पूरी गैंग का पर्दाफाश हुआ।
मास्टरमाइंड व्यापम कांड का निलंबित जवान
इस पूरे गिरोह का मास्टरमाइंड व्यापम कांड में निलंबित पुलिस जवान सतेन्द्र गुर्जर है। इसने अपने साथी सायबर पुलिस के जवान अभिषेक तिवारी, विवेक पाठक और रेलवे पुलिस फोर्स के जवान योगेन्द्र के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था।
तीन पुलिस जवानों को किया बर्खास्त
इस मामले में पुलिस ने तीन जवानों को बर्खास्त कर दिया हैं बर्खास्त किये गए जवानों के नाम सतेन्द्र, अभिषेक और विवेक हैम। चौथे आरोपी RPF के जवान योगेन्द्र को बर्खास्त करने करने कि लिए रेलवे पुलिस फोर्स पत्र लिख दिया गया है। कप्तान अमित सांघी इस सभी को बर्खास्त करते हुए कहा है कि इनके खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज हो चुका है और कानूनी प्रक्रिया तहत कार्रवाई की जा रही है।
Created On :   8 July 2021 11:09 AM IST