IPL 2025: RCB के नए कप्तान का हुआ फैसला, हेड कोच की तरफ से खूबियां गिनाते हुई घोषणा, जानें किसकी कैप्टेंसी में खेलेंगे विराट कोहली?

- आरसीबी ने चुना अपना नया कप्तान
- रजत पाटीदार को दिया गया मौका
- आरसीबी के लिए 2021 से खेल रहे हैं रजत पाटीदार
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के नए कप्तान पर सभी की नजर है। आरसीबी की तरफ से रजत पाटीदार को नया कप्तान चुना गया है। फ्रेंचाइजी की तरफ से गुरुवार को इसका ऐलान किया गया है। कोच एंडी फ्लॉवर ने इस दौरान रजत पाटीदार को कैप दी है। विराट कोहली की तरफ से भी रजत पाटीदार को कप्तान बनने की बधाई दी है।
कौन हैं रजत पाटीदार?
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की तरफ से ऑक्शन में तीन प्लेयर्स को रीटेन किया था, और रजत पाटीदार उनमें से ही एक हैं। रजत पाटीदार को 11 करोड़ रुपए में रीटेन किया गया था। ये साल 2021 से आरसीबी के लिए खेल रहे हैं। वो इस फ्रेंचाइजी के लिए अब तक करीब 27 मैचों में शानदार प्रदर्शन कर चुके हैं। बता दें, रजत पाटीदार जबसे आईपीएल में आए हैं तबसे वो आरसीबी का ही दामन थामे हुए हैं।
हेड कोच का रजत पाटीदार के बारे में क्या है कहना?
आरसीबी के हेड कोच एंडी फ्लॉवर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में नए कप्तान के नाम का ऐलान करते हुए कहा कि, रजत पाटीदार की तीन खासियत ऐसी हैं जो उनको बेहतर कप्तान बनाती हैं। पहली ये है कि वो शांतचित्त और सिंपलीसिटी के साथ रहते हैं। दूसरा ये है कि वो बहुत ही ज्यादा केयरिंग हैं, उनको सबकी चिंता रहती है और वो सबका ध्यान रखते हैं। साथ ही सभी का सम्मान करते हैं। इसलिए और भी लोग उनका सम्मान करते हैं और एक कप्तान के लिए ये बहुत ही जरूरी है। इन सबके अलावा वो काफी ज्यादा बहादुर हैं और समझदार हैं। वो हमेशा सिचुएशन देखकर खेलते हैं कि कब शांत रहना है और कब रिस्क लेना है।
कौन है आरसीबी की टीम में शामिल?
आरसीबी की टीम में रजत पाटीदार (कप्तान) के अलावा विराट कोहली, लियाम लिविंगस्टोन, फिल सॉल्ट, देवदत्त पडिक्कल, जितेश शर्मा, क्रुणाल पांड्या, जैकब बेथेल, टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, नुवान तुषारा, यश दयाल, रसिख डार सलाम, सुयश शर्मा, स्वप्निल सिंह, मनोज भंडागे, स्वास्तिक चिकारा, लुंगी एंगिडी, अभिनंदन सिंह, मोहित राठी शामिल हैं।
Created On :   13 Feb 2025 2:50 PM IST