विराट कोहली और अनुष्का शर्मा अलीबाग में बनाएंगे अपने सपनों का फार्महाउस, करोड़ों में बनेगा आलीशान फार्म हाउस

- अनुष्का और विराट 6 महीने पहले इस जगह को देखकर गए थे
डिजिटल डेस्क, मुंबई। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर अलीबाग में प्रॉपर्टी खरीदी है, जहां वह एक आलिशान फार्महाउस बनवाएंगे। विरूष्का ने ये जमीन 19 करोड़ रूपये में खरीदी है।
ईटाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, विराट और अनुष्का का यह लैविश फार्महाउस अलीबाग के जिराड गांव के पास 8 एकड़ जमीन पर बनेगा, जिसके लिए उन्होंने 19.24 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। इसके लिए उन्होंने सरकारी खजाने में 1 करोड़ 15 लाख की राशि जमा भी करा दी है। जानकारी के मुताबिक, मंगलवार को विराट के भाई विकास कोहली ने लेनदेन पूरा किया। फिलहाल, विराट दुबई में एशिया कप खेल रही भारतीय टीम का हिस्सा है। यह डील समीरा हैबिटेट्स नाम की जानी-मानी रियल एस्टेट कंपनी ने कराई है।
इससे पहले अनुष्का और विराट 6 महीने पहले इस जगह को देखकर गए थे। विराट की अनुपस्थिति में परिवार ने 3 लाख 35 हजार की स्टांप ड्यूटी अदा की है। हालांकि, इस डील को लेकर अभी तक कपल की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
किशोर कुमार के बंगले में खोलेंगे रेस्टोरेंट
हाल ही में विराट कोहली ने मशहूर गायक किशोर कुमार के जुहू स्थित बंगले का एक हिस्सा भी लीज पर लिया है, जहां उन्होंने रेस्टोरेंट खोलने का विचार बनाया है। यह जगह विराट को 5 साल के लिए लीज पर दी गई है, जिसकी पुष्टि खुद किशोर कुमार के बेटे अमित कुमार ने की थी।
Created On :   2 Sept 2022 2:31 PM IST