रोहित ने चुपके से बनाया धवन का वीडियो, देखकर हंसी नहीं रोक पाएंगे

- रोहित ने लिखा
- इतने दीवाने क्यों हो रहे जटजी
- रोहित शर्मा ने शिखर धवन का वीडियो किया शेयर
- वीडियो में बुदबुदाते हुए नजर आ रहे धवन
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाडियों का अक्सर मस्ती करते हुए वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होता है। वहीं अब ओपनर बल्लेबाज शिखर धवन का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। वीडियो को रोहित शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो में धवन कुछ ऐसा करते हुए नजर आ रहे हैं कि आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।
भारतीय क्रिकेट और साउथ अफ्रीका के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज चल रही है। दूसरा मैच मोहाली में खत्म होने के बाद इंडियन टीम बैंगलोर के लिए रवाना हुई। तभी फ्लाइट में रोहित ने शिखर का चुपके से वीडियो बना लिया। वीडियो में धवन सोते हुए अपने आप से बातें कर रहे हैं।
रोहित फ्लाइट में धवन के पास बैठे है। धवन को अपने आप से बात करता देख रोहित ने अपना फोन निकाला और वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। रोहित ने वीडियो पर कैप्शन लिखा है कि, नहीं वह मुझसे बातें नहीं कर रहे और उनकी उम्र वह नहीं रही कि उनका कोई ख्यालों का दोस्त है। इतने दीवाने क्यों हो रहे हो जटजी शिखर धवन। इस पर शिखर ने कमेंट किया है कि, मैं शायरी की प्रैक्टिस कर रहा था और जनाब ने वीडियो बना लिया। क्या दिल से याद कर रहा था, वाह मजा आ गया काश इतने दिल से पढ़ाई भी की होती।
बता दें भारत और साउथ अफ्रीका के बीच सीरीज का अंतिम टी20 मैच रविवार को बैंगलोर में खेला जाएगा। पहला मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया था, जबकि दूसरे मैच भारत ने जीता है। भारत सीरीज में 1-0 से आगे है।
Created On :   21 Sept 2019 2:46 PM IST