भारत ने पहली बार एशिया कप पर जमाया था कब्जा, पाकिस्तान को करना पड़ा था बुरी तरह से हार का सामना,जानें किसने निभाई थी मैच में अहम भूमिका

- मैच में शास्त्री ने 10 ओवरों में 40 रन देकर 3 विकेट लिए थे।
डिजिटल डेस्क,नई दिल्ली। एशिया कप 2022 की शुरुआत 27 अगस्त से होने जा रही है। यह टूर्नामेंट श्रीलंका की मेजबानी में यूएई में खेला जाएगा। बता दें कि भारतीय टीम इस टूर्नामेंट की सबसे सफल टीम है। भारत ने एशिया कप का खिताब अब तक 7 बार अपने नाम किया है। जबकि दूसरी सबसे सफल टीम श्रीलंका है, जो 5 बार चैम्पियन रही है। तो वहीं पाकिस्तान ने भी अब तक दो बार एशिया कप का खिताब जीत चुका है। साल 1984 को इस टुर्नामेंट को आयोजित किया गया था। भारतीय टीम ने ही एशिया कप का पहला खिताब अपने नाम किया था। उस समय भारत ने पाकिस्तान और श्रीलंका को हराकर खिताब अपने नाम किया था। इस दौरान भारत की तरफ से सुरिंदर खन्ना ने शानदार प्रर्दशन किया।
साल 1984 में, एशिया कप के पहले एडिशन में भारत पाकिस्तान और श्रीलंका की टीमों ने हिस्सा लिया था। उस समय एशिया कप का पहला मैच पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला गया था। जिसमें श्रीलंका ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराकर दिया। वहीं दूसरा मैच में भारत ने श्रीलंका को 10 विकेट से शिकस्त दी। भारतीय टीम ने यह मैच 170 गेंदे शेष रहते हुए जीत लिया था। उसके बाद भारत का अगला मैच पाकिस्तान के साथ हुआ था। भारतीय टीम सुनील गावस्कर की कप्तानी में यह मैच खेल रही थी।
भारतीय टीम ने पाकिस्तान के साथ तीसरे मुकाबले में पहले बैटिंग करते हुए 46 ओवरों में 188 रन बनाए। इस दौरान भारत को मात्र चार विकेट का नुकसान हुआ था। उस मैच के ओपनर सुरिंदर खन्ना ने 56 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया था। उन्होने 72 गेंदों में 3 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 56 रन बनाए थे । वहीं संदीप पाटिल ने 43 रनों की शानदार पारी खेला थी। उन्होंने 43 रन बनाने के लिए महज 50 गेंदों का सामना किया था। इस दौरान उन्होंने 5 चौकें और 1 छक्के लगाए। वहीं कप्तान गावस्कर ने नबाद 36 रन बनाए थे।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम 39.4 ओवरों में महज 134 रन बना पाई। पाकिस्तान की ओर से सबसे ज्यादा 35 रन मोहसिन खान ने बनाए। जबकि जहीर अब्बास ने 27 रन बनाकर आउट हो गए। भारत की ओर से रवि शास्त्री और रोजर बिन्नी ने बेहतरीन बॉलिग की। इस मैच में शास्त्री ने 10 ओवरों में 40 रन देकर 3 विकेट लिए थे। तो वहीं बिन्नी ने भी 9.4 ओवरों में 33 रन देकर 3 विकेट प्राप्त किये थे।
Created On :   23 Aug 2022 9:33 PM IST