ICC Ranking: कोहली पहले और रोहित दूसरे स्थान पर कायम, गेंदबाजों में बुमराह दूसरे स्थान पर

- ऑलराउंडर रैंकिंग में रविंद्र जडेजा एक पायदान नीचे खिसकर 8वें नंबर पर पहुंचे
- विराट-रोहित के बाद टॉप-20 रैंकिंग में सिर्फ शिखर धवन 17वें नंबर पर बरकरार हैं
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कोरोना काल में इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने मंगलवार को वनडे रैंकिंग जारी की है। इसमें भारतीय कप्तान विराट कोहली 871 अंकों के साथ पहले स्थान पर बरकार हैं। वहीं 855 अंकों के साथ रोहित शर्मा दूसरे स्थान पर बने हुए हैं। वहीं गेंदबाजों की टॉप-10 सूची में अकेले भारतीय बॉलर जसप्रीत बुमराह शामिल हैं। वे 719 अंकों के साथ दूसरे नंबर पर हैं। गेंदबाजों की सूची में न्यूजीलैंड के ट्रेंट बोल्ट 722 रेटिंग अंक के साथ पहले स्थान पर बने हुए हैं।
टॉप-20 बल्लेबाजों में तीन ही भारतीय शामिल हैं। कोहली-रोहित के अलावा शिखर धवन 17वें नंबर पर काबिज हैं। उनके बाद पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी 26वें नंबर पर काबिज हैं। धवन के 700 और धोनी के 633 अंक हैं। बता दें कि कोरोना काल में पहली टेस्ट सीरीज समाप्त हो गई है। इसमें इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को 2-1 से हरा दिया है। इसके बाद अब गुरुवार से इंग्लैंड और आयरलैंड के बीच वनडे सीरीज खेली जाएगी।
टॉप-10 बल्लेबाज
रैंकिंग | खिलाड़ी | देश | पॉइंट |
1 | विराट कोहली | भारत | 871 |
2 | रोहित शर्मा | भारत | 855 |
3 | बाबर आजम | पाकिस्तान | 829 |
4 | रोस टेलर | न्यूजीलैंड | 818 |
5 | फॉफ डु प्लेसिस | द.अफ्रीका | 790 |
6 | डेविड वॉर्नर | ऑस्ट्रेलिया | 789 |
7 | जो रूट | इंग्लैंड | 770 |
8 | एरॉन फिंच | ऑस्ट्रेलिया | 767 |
9 | केन विलियम्सन | न्यूजीलैंड | 765 |
10 | क्विंटन डिकॉक | द.अफ्रीका | 755 |
गेंदबाजी रैंकिंग में न्यूजीलैंड के ट्रेंट बोल्ट टॉप पर
रैंकिंग | खिलाड़ी | देश | पॉइंट |
1 | ट्रेंट बोल्ड | न्यूजीलैंड | 722 |
2 | जसप्रीत बुमराह | भारत | 719 |
3 | मुजीब उर रहमान | अफगानिस्तान | 701 |
4 | पैट कमिंस | ऑस्ट्रेलिया | 689 |
5 | कगिसो रबाडा | द.अफ्रीका | 665 |
6 | क्रिस वोक्स | इंग्लैंड | 660 |
7 | मोहम्मद आमिर | पाकिस्तान | 657 |
8 | मैट हेनरी | न्यूजीलैंड | 641 |
9 | राशिद खान | अफगानिस्तान | 630 |
10 | लोकी फॉर्ग्यूसन | न्यूजीलैंड | 628 |
ऑलराउंडर में अफगानिस्तान के नबी टॉप पर
वहीं हरफनमौला खिलाड़ियों की सूची में रविंद्र जडेजा 8वें नंबर पर पहुंच गए हैं। उन्हें एक पायदान का नुकसान हुआ है। ऑलराउंडर में वे अकेले भारतीय हैं। इस लिस्ट में अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी टॉप पर काबिज हैं। उनके बाद इंग्लैंड के बेन स्टोक्स 293 पॉइंट के साथ दूसरे नंबर पर हैं। नबी और स्टोक्स के बीच 8 अंक का अंतर है।
रैंकिंग | खिलाड़ी | देश | पॉइंट |
1 | मोहम्मद नबी | अफगानिस्तान | 301 |
2 | बेन स्टोक्स | इंग्लैंड | 293 |
3 | इमाद वसीम | पाकिस्तान | 278 |
4 | कोलिन डी ग्रैंडहोम | न्यूजीलैंड | 265 |
5 | क्रिस वोक्स | इंग्लैंड | 264 |
6 | राशिद खान | अफगानिस्तान | 253 |
7 | मिशेल सेंटनर | न्यूजीलैंड | 251 |
8 | रविंद्र जडेजा | भारत | 246 |
9 | सिकंदर रजा | जिम्बाब्वे | 232 |
10 | सीन विलियम्स | जिम्बाब्वे | 229 |
Created On :   28 July 2020 11:29 PM IST