आक्रोशित हुए लोग: इधर बाढ़ में परेशान होते रहे लोग, उधर नृत्यमग्न होकर झूमते रहे भाजपा विधायक

इधर बाढ़ में परेशान होते रहे लोग, उधर नृत्यमग्न होकर झूमते रहे भाजपा विधायक
  • नृत्यांगना गौतमी पाटील के नृत्य का था कार्यक्रम
  • बाढ़ के कारण घर-बार छोड़ने वाले में दिखा आक्रोश
  • जिले में अतिवृष्टि होने से गीले अकाल की स्थिति

डिजिटल डेस्क,यवतमाल। उमरखेड़ में मंगलवार को भाजपा की ओर से नृत्यांगना गौतमी पाटील के नृत्य का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में आर्णी के आर्णी विधायक डा.संदीप धुर्वे स्टेज पर जाकर नृत्यांगना के साथ जमकर नाचने लगे। यह बात उमरखेड़-महागांव वासियों के साथ आर्णी, घाटंजी, केलापुर के मतदाताओं व किसानों को रास नहीं आई। उनका कहना था कि जिले में मूसलाधार बारिश, अतिवृष्टि होने से नदी-नाले उफान पर हैं। सभी डैम से पानी छोड़ा जा रहा है।

ऐसे में भाजपा विधायक नामदेव ससाने और पूर्व जिलाध्यक्ष नितीन भुतड़ा ने मंगलवार 3 सितंबर शाम जि.प. शाला के प्रांगण में दहीहांडी महोत्सव आयोजित किया था। इस कार्यक्रम में नर्तकी गौतमी पाटील आकर्षण का केंद्र थी। इस समय एमपी के मंत्री तथा यवतमाल जिला संगठन प्रभारी प्रह्लादसिंह पाटील भी उपस्थित थे। इस समय नर्तकी दर्शकों के सामने नाच रही थी। मगर आर्णी विधायक डा.संदीप धुर्वे ने मंच पर चढ़कर उनके साथ नृत्य किया। जब लोग बाढ़ के कारण घर-बार छोड़ने को मजबूर हैं, ऐसे में विधायक धुर्वे का नृत्य करना उन्हें अखर गया है। चार दिनों से जिले में अतिवृष्टि होने से गीले अकाल की स्थिति है।

कार्यकर्ताओं ने किया था आग्रह : दहीहंडी के कार्यक्रम भाजपा कार्यकर्ता की मांग पर नाचा था। मेरा कोई दूसरा उद्देश्य नहीं था। वैसे भी मैं हमेशा से किसानों का हिमायतमी रहा हूं। - डा.संदीप धुर्वे, विधायक

Created On :   5 Sept 2024 10:01 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story