Wardha News: प्रेमिका को पाने के जुनून में पति को मौत के घाट उतारा, आरोपी की तलाश जारी

प्रेमिका को पाने के जुनून में पति को मौत के घाट उतारा, आरोपी की तलाश जारी
  • त्रिमूर्ति नगर वार्ड क्रमांक 3 की वारदात
  • पुलिस को आरोपी की तलाश

Wardha News. विवाहिता से प्रेम प्रकरण के चलते उसके पति की निर्मम हत्या कर दी गई। घटना शहर के त्रिमूर्ति नगर वार्ड क्रमांक 3 में रविवार 13 अक्टूबर को रात 8 बजे के दौरान हुई। मृतक का नाम नीलेश वांढरे (36) है। घटना के बाद मौके से फरार हुए हिंगणघाट निवासी आरोपी सचिन पाराशर की पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है। त्रिमूर्ति नगर निवासी नीलेश वांढरे पत्नी प्रणाली वांढरे (30) व दो बच्चों के साथ रहता था। नीलेश इलेक्ट्रिशियन का काम करता था। उसे शराब की लत होने के कारण दोनों में हमेशा विवाद होता था। इस कारण पत्नी प्रणाली अल्लीपुर में मायके रहने चली गई। बच्चे के एडमिशन के लिए 2023 में वर्धा आई थी। वर्धा में पति के साथ एक महीना रहने के बाद दोनों में पुन: विवाद शुरू हुआ। इस कारण बच्चों के साथ हिंगणघाट में रहने गई। वहां उसकी पहचान आरोपी सचिन पाराशर के साथ हुई। दोनों के बीच अच्छे संबंध जुड़ गए।

इधर रिश्तेदारों के समझाने पर प्रणाली पति के पास वर्धा रहने आई थी। इधर आरोपी उसके साथ हमेशा मोबाइल पर संपर्क कर बातचीत करने के लिए परेशान करता था, अन्यथा घर में आकर हंगामा करने की धमकी देता था। इसकी उसने रामनगर पुलिस थाना में 11 अक्टूबर को शिकायत की थी। 13 अक्टूबर को वह बाइक से रिश्तेदार के घर अल्लीपुर जाकर वर्धा वापस आई थी। कुछ समय सहेली के घर ठहरने पर घर में गई थी। इसी दौरान फेसबुक पर आरोपी का मोबाइल पर संपर्क करने का संदेश दिखायी दिया, लेकिन प्रणाली ने उसे प्रतिसाद नहीं दिया। घर पहंुचने पर आरोपी ने उसके पति के साथ गालीगलौज करने व जान से मारने की धमकी दी। कुछ ही समय बाद आरोपी सचिन पाराशर प्रणाली के घर पहुंचा और नीलेश वांढरे पर चाकू से सपासप वार कर दिए। इसमें उसकी मौत हो गई। जानकारी मिलने पर रामनगर पुलिस आला अधिकारी मौके पर पहुंची। घटना का पंचनामा कर प्रणाली वांढरे की शिकायत के आधार पर आरोपी सचिन पाराशर के खिलाफ रामनगर पुलिस थाना में मामला दर्ज किया गया। एपीआई राजेश जोशी व प्रकाश खारडे मामले की जांच कर रहे हैं।

शहर के त्रिमुर्ति नगर में हुई हत्या की घटना से शहर में खलबली मच गई। जानकारी मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक सागर कवडे, एसडीपीओ प्रमोद मकेश्वर, परिविक्षाधीन उपविभागीय अधिकारी प्रतीक्षा खेतमाली, रामनगर के थानेदार सार्थक नेहते, पुलिस उपनिरीक्षक रामेश्वर राय ने मौके पर भेट देकर स्थिति का जायजा लिया। हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद आरापी सचिन पाराशर मौके से फरार हो गया। आरोपी सीसीटीवी कैमरे में ट्रेस हुआ है। उसने मोबाइल बंद कर रखा है। आरोपी की रामनगर पुलिस थाना की 3 टीमें, सावंगी, शहर व हिंगणघाट पुलिस की 1-1 व अपराध शाखा की एक टीम उसकी तलाश कर रही है।

Created On :   15 Oct 2024 12:57 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story