हड़कंप: अचानक जलने लगा वर्धा-नागपुर मार्ग का विशाल पेड़

अचानक जलने लगा वर्धा-नागपुर मार्ग का विशाल पेड़
  • समय पर आग बुझाने से बड़ा अनर्थ टला
  • विशाल पेड़ अचानक जलने लगा

डिजिटल डेस्क, वर्धा. शहर के वर्धा-नागपुर मार्ग पर स्थित धुनीवाले मठ चौक स्थित हरिसन्स होंडा शोरुम समीप भीड़भाड़ वाले मार्ग पर विशाल पेड़ में अचानक आग लग गई थी। समय रहते यह आग बुझाने से यहां बड़ा अनर्थ टल गया। यहां बता दें कि यह मार्ग काफी भीड़ भाड़वाला है। दिन-रात यहां से वाहन गुजरते हैं। यह विशाल पेड़ पूरी तरह जर्जर हो गया है। जो कभी भी धराशायी होकर दुर्घटना का सबब बन सकता है। जिसके चलते स्थानीय नागरिक अनेक दिनों से नगर परिषद से इस जर्जर पेड़ को हटाने की मांग कर रहे हैं, लेकिन नप प्रशासन द्वारा इस ओर नजरअंदाज कर रहे है। सोमवार शाम को इस पेड़ में अचानक आग लग गई। पेड़ से धुआं निकलता देख वहां से गुजर रहे बोरेकर ने तुरंत नगर परिषद के अग्निशमन विभाग को सूचना दी। जिसके बाद कुछ समय में ही अग्निशमन विभाग के विशाल नाईक ने दमकल का वाहन भेजकर आग पर काबू पाया। लेकिन इस जर्जर पेड़ को हटाने के लिए नगर परिषद प्रशासन को इस ओर ध्यान देने की आवश्यकता है।

Created On :   15 Nov 2023 1:10 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story