वर्धा: फाइनेंस कंपनी के एजेंट ने की 3.17 लाख की हेराफेरी

फाइनेंस कंपनी के एजेंट ने की 3.17 लाख की हेराफेरी
  • आरोपी यवतमाल जिले के गणेशपुर का निवासी
  • रामनगर थाने में धोखाधड़ी का मामला दर्ज

डिजिटल डेस्क, वर्धा. रामनगर पुलिस ने फाइनेंस कंपनी के वसूलीकर्ता के खिलाफ 3 लाख 17 हजार 895 रुपए की धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। आरोपी यवतमाल जिले के गणेशपुर निवासी विकास पुरुषोत्तम सिडाम बताया गया है। रामनगर परिसर में भारत फायनेंशियल इन्क्लूजन लिमिटेड की शाखा है। इस शाखा में मैनेजर व 13 कर्मचारी कार्यरत हैं। जरुरतमंदों को लोन देकर साप्ताहिक व मासिक किश्त वसूल की जाती है।

यवतमाल जिले के गणेशपुर निवासी विकास पुरुषोत्तम सिडाम लाेन की वसूली का काम करता था। कर्मचारी विकास सिडाम ने सितंबर 2022 से मार्च 2023 के बीच नकद 3 लाख 17 हजार 895 रुपए की वसूली करने के बावजूद कंपनी में जमा नहीं किए।

जांच-पड़ताल पर रुपए की हेराफेरी दिखाई दी। कंपनी के मैनेजर सूरज सुनील निवटे की शिकायत पर रामनगर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करायी। इस रिपोर्ट पर रामनगर पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला विकास सिडाम के खिलाफ दर्ज कर लिया है। मामले की जांग जारी है।

Created On :   23 Nov 2023 1:15 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story