पदभर्ती नहीं हो रही: विद्यार्थियों की कमी के कारण 15 डीएड कॉलेज बंद होने की कगार पर

विद्यार्थियों की कमी के कारण 15 डीएड कॉलेज बंद होने की कगार पर
  • मात्र 121 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया
  • अब भी 226 सीटें रिक्त
  • नौकरी नहीं मिलने से रूझान हुआ कम

डिजिटल डेस्क, वर्धा। नागपुर विभाग के शिक्षा उपसंचालक के आदेशानुसार जिले में इस शिक्षा सत्र 2024- 25 के लिए डीएड के प्रथम साल की प्रवेश परीक्षा आरंभ हो गई है। इसके लिए जिले के आठ कॉलेजों में रिक्त 377 सीटों के लिए महज 121 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया है। यानी अब भी 226 सीटें रिक्त पड़ी हैं। अन्य 15 कॉलेज में गत कुछ साल से एक भी छात्रों ने प्रवेश नहीं लेने के कारण वह अनौपचारिक रूप से बंद होने की कगार पर है।

शिक्षा पेशा होने के साथ ही समाज में उनका मान-सम्मान अधिक रहता है। उनका पद प्रतिष्ठित समझा जाता है, लेकिन राज्य सरकार भर्ती प्रक्रिया अमल में नहीं ला रही है। इस कारण डीएड की उपाधि हासिल करने के बाद में अधिकांश विद्यार्थी डिग्री हाथ में लेकर रोजगार की तलाश में दर-दर भटक रहे हैं। यही कारण है कि डीएड के कॉलेज में प्रवेश लेने के लिए विद्यार्थी कतरा रहे हंै। 5 से 6 साल पहले जिले में कुल 23 डीएड कॉलेज थे, लेकिन इतने वर्ष में 15 डीएड कॉलेज में एक भी छात्रों ने प्रवेश नहीं लिया। इस कारण न केवल अाधिकारिक बल्कि अनौपचारिक रूप से यह कॉलेज बंद होने की कगार पर है। जिले में इस समय 8 डीएड कॉलेज शुरू हैं। इनमें से ग्रांन्टेड स्वावलंबी अध्यापक विद्यालय की प्रवेश क्षमता 30 है।

नवभारत विद्यालय की 50, यशवंत विद्यालय की 30 व महज महिला छात्राओं की महिला श्रम अध्यापक विद्यालय की प्रवेश क्षमता 37 है। वहीं नॉन ग्रांटेड उर्दू मीडियम स्कूल वर्धा, ज्ञान संवर्धन अध्यापक विद्यालय हिंगणघाट, भैयासाहब उरकांदे वायगांव (निपाणी) व कलावती माहुरे डीएड कॉलेज पुलगांव की प्रवेश क्षमता 50 प्रति महाविद्यालय है। शासन निर्णय 26 अप्रैल 2016 के अनुसार वर्ष 2016- 17 से प्रवेश प्रक्रिया ऑनलाइन ली जा रही है। वहीं वर्ष 2020- 21 से प्रवेश प्रक्रिया आरंभ होने के पहले अध्यापक विद्यालयों में भी ऑनलाइन पद्धति से पंजीयन करना आवश्यक है। 2024- 25 के लिए प्रथम वर्ष की प्रवेश प्रक्रिया आरंभ होकर पूरी हुई हैं, लेकिन जिले के 8 महाविद्यालयों में रिक्त 347 सीटों में से महज 121 छात्रों ने प्रवेश लिया है। आगामी समय में डीएडी के अन्य कॉलेज बंद होने की आशंका शिक्षा क्षेत्र के जानकारों ने जताई है।

Created On :   20 Aug 2024 9:26 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story