हनुमान जयंती: हनुमान जन्मोत्सव पर आज होंगे विविध धार्मिक कार्यक्रम

हनुमान जन्मोत्सव पर आज होंगे विविध धार्मिक कार्यक्रम
  • देश में 23 अप्रैल को हनुमान जयंती
  • पन्ना जिले में धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन
  • सिंचाई कालोनी स्थित मंदिर में हो रही तैयारियां

डिजिटल डेस्क, पन्ना। अंजनी पुत्र, पवनसुत श्री हनुमान जी का जन्मोत्सव 23 अप्रैल को पूरे जिलेभर में श्रृद्धा के साथ मनाया जायेगा। इस अवसर पर विविध धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा। जन्मोत्सव के एक दिन पूर्व मिर्जा राजा तलैया स्थित श्री हनुमान मंदिर में अखण्ड रामायण का शुभारंभ किया गया जो 23 अप्रैल को दोपहर समाप्त होगी तदोपरांत हवन पूजन किया जायेगा।

पंडित मुरारीलाल थापक ने जानकारी देते हुए बताया कि शाम 7:30 बजे परम्परानुसार वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच जन्मोत्सव मनाया जायेगा। उसके पश्चात भंडारा होगा।

उन्होंने शहर के श्रृद्धालुओं से आयोजित किये जा रहे धार्मिक कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आग्रह किया है। वहीं सिंचाई कालोनी स्थित मंदिर में सायंकाल 4 बजे से हनुमान जन्मोत्सव मनाया जायेगा। श्रृद्धालु महिलाओं द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सुंदरकाण्ड पाठ का आयोजन किया गया है। इसके बाद प्रसाद वितरण किया जायेगा। हनुमान जन्मोत्सव को लेकर मंदिरों को रंग-बिरंगी आकर्षक लाइटों से सजाया गया है।

Created On :   22 April 2024 5:03 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story