- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- शहडोल
- /
- बुढ़ार जनपद कार्यालय में उपाध्यक्ष...
बुढ़ार जनपद कार्यालय में उपाध्यक्ष ने लगाई झाडू

By - Bhaskar Hindi |8 Jun 2023 3:05 PM IST
बुढ़ार जनपद कार्यालय में झाडू लगाते हुए जनपद उपाध्यक्ष हर्ष सिंह की तस्वीरें बुधवार को सोशल मीडिया में वायरल हुई। उपाध्यक्ष ने कहा कि स्वच्छ भारत अभियान के दौर में जनपद सीइओ का ध्यान स्वच्छता पर नहीं है। सफाई पर कागजी खानापूर्ति हो रही है। झाडू लगाकर इसी पर विरोध जताया गया। दूसरी ओर जनपद सीइओ मुद्रिका सिंह ने बताया कि भृत्य राजेश यादव का तीन दिन का वेतन काटने का प्रस्ताव भेजा है। इधर, कार्यालय में सफाई करने वाले भृत्य राजेश यादव ने बताया कि वृद्धावस्था के बाद भी रोज सफाई करते हैं। जितना बन पड़ता है उतना कार्यालय को स्वच्छ रखने का प्रयास करते हैं। जनपद उपाध्यक्ष को कुछ नहीं मिली तो विरोध में झाडू ही लगाने लगे।
Created On :   8 Jun 2023 3:05 PM IST
Next Story