- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- शहडोल
- /
- जनजातीय कार्य विभाग में 70 अतिशेष...
Shahdol News: जनजातीय कार्य विभाग में 70 अतिशेष शिक्षक फिर भी खाली पदों पर भेजने की प्रक्रिया एक माह से अटकी

- संबधित संकुल प्राचार्यों ने दावा आपत्ति भेजी तो 28 दिन बाद भी खाली पदों पर भेजने संबंधी आदेश जारी नहीं हुए।
Shahdol News: जनजातीय कार्य विभाग में प्राथमिक शिक्षक, माध्यमिक शिक्षक व उच्च माध्यमिक शिक्षक पद के 70 शिक्षक अतिशेष की सूची में शामिल किए गए। सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग ने इन शिक्षकों की सूची 27 दिसंबर को जारी कर 4 दिन में दावा आपत्ति मांगी। संबधित संकुल प्राचार्यों ने दावा आपत्ति भेजी तो 28 दिन बाद भी खाली पदों पर भेजने संबंधी आदेश जारी नहीं हुए।
अतिशेष शिक्षकों के मामले में सूची जारी होने के एक माह भी आदेश जारी नहीं होने पर सहायक आयुक्त आनंद राय सिन्हा फाइल अवलोकन करने की बात कह रहे हैं। 27 दिसंबर को जारी अतिशेष शिक्षकों की सूची में प्राथमिक शिक्षकों में बुढ़ार विकासखंड से नारायण सिंह पवेल, खुशबू सिंह, राजेश सिंह, माया जयलाल कुम्हार, प्रदीप गुर्दमान, रेखा सिंह, ओंकार प्रसाद पनिका, संजय तिवारी, संतोष चौधरी, निशा सिंह पटेल, राकेश वर्मा, रिजबान खान, सोहागपुर तहसील से वीरेंद्र कुमार विश्वकर्मा, संतोष कुमार त्रिपाठी, मुकेश बैगा, लालजी सिंह, सुशील द्विवेदी, जयसिंह भैना, सुंदर सिंह धुर्वे, समिता मिश्रा, विमला सिंह, सुधा शुक्ला, संजीता सिंह, रिजवाना अहमद, पिंकी सिंह, नीता खरे, मनोज निगम, बृजलाल यादव, श्यामलाल कोल, केदार गुप्ता, स्वाती घनघोरिया, रामदयाल बैगा, सुमन श्रीवास्तव, श्रीकांत पांडेय, रामरतन नापित, नानदादी कोल, संतोष गुप्ता, ममता नहरेल, संजय द्विवेदी, मंजू द्विवेदी, कमल नापित, रामनारायण मिश्रा, शशिकांता साहू, प्रतिभा मिश्रा, निर्मला श्रीवास्तव, विनीता निगम, भारती मिश्रा, महेंद्र कुमार मिश्रा, अनुकंपा टोप्पो, दुर्गा शर्मा, जयङ्क्षसहनर में रामकुमार पटेल, जयप्रकाश कोल, रज्जन कोल, अजय ङ्क्षसह, कल्लू प्रसाद संत, गोहपारु विकासखंड से बाबूलाल प्रजापति, कलिका सिंह, छकौड़ी सिंह, अबुल कलाम व सीताराम सिंह।
माध्यमिक शिक्षकों में जयसिंहनगर से सत्येंद्र कुमार पटेल, सोहागपुर से सरिता द्विवेदी, कामना श्रीवास्तव, संगीना अंजुम, कविता त्रिपाठी, स्मिता निधिलाल, आत्मानंद शुक्ला व बुढ़ार से सूचित कुमार। उच्च माध्यमिक शिक्षकों में सोहागपुर से मनोज त्रिपाठी व गोहपारू विकासखंड से माया सिंह शामिल हैं।
Created On :   31 Jan 2025 2:19 PM IST