Shahdol News: 190 कर्मियों की हड़ताल से चरमरा गई सफाई व्यवस्था

190 कर्मियों की हड़ताल से चरमरा गई सफाई व्यवस्था
  • लग गए कचरों के ढेर, आश्वासन के बाद हड़ताल स्थगित
  • चैत्र नवरात्रि व ईद के चलते जब सफाई व्यवस्था चरमरा गई तब प्रशासन सजग हुआ।
  • नाराज कर्मचारियों ने नगरपालिका के सामने टेंट लगाकर अनिश्चित कालीन हड़ताल शुरु कर दी।

Shahdol News: नगरपालिका धनपुरी के 190 सफाई व अन्य कर्मचारियों के अनिश्चित कालीन हड़ताल में चले जाने से सफाई व्यवस्था चरमरा गई। नगर में कचरे का अंबार लग गया। हालांकि अधिकारियों की समझाइश के बाद हड़ताल स्थगित कर दिया गया।

हड़ताल की वजह कर्मचारियों को 30 दिन की बजाय 26 दिन की ड्यूटी दिया जाना बताया गया है। आरोप लगाए गए कि शासन के निर्देश का हवाला देते हुए 190 दैनिक भोगी कर्मचारियों को अंशकालीन अतिरिक्त कर्मचारी बना दिया। जिससे नाराज कर्मचारियों ने नगरपालिका के सामने टेंट लगाकर अनिश्चित कालीन हड़ताल शुरु कर दी।

चैत्र नवरात्रि व ईद के चलते जब सफाई व्यवस्था चरमरा गई तब प्रशासन सजग हुआ। पीडि़त कर्मचारियों ने बताया कि मनमाने फैसले से परिवार के भरण पोषण पर विपरीत असर पड़ रहा है। इस निर्णय से कर्मचारियों में रोष है।

हालांकि अधिकारियों के आश्वाशन के बाद फिलहाल आंदोलन स्थगित कर दिया गया है। इस मामले में सीएमओ पूजा बुनकर का कहना है कि विरोधकर्ताओं की 9 सूत्रीय मांगों में अधिकांश शासन स्तर की हैं, जहां चर्चा चल रही है।

Created On :   31 March 2025 12:33 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story