- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- शहडोल
- /
- भविष्य की सुरक्षा जल संरक्षण पर...
Shahdol News: भविष्य की सुरक्षा जल संरक्षण पर निर्भर

- जिले में जल गंगा संवर्धन अभियान का प्रारंभ, 30 जून तक चलेगा अभियान
- जल गंगा संवर्धन अभियान में लोग बढ़-चढक़र सहभागिता निभाएं जिससे भविष्य के लिए जल सुरक्षित हो सके।
- 90 दिन तक चलने वाले अभियान का उद्देश्य जन भागीदारी से जल संरक्षण और संवर्धन सुनिश्चित करना है।
Shahdol News: जल संरक्षण और वर्षा जल की बूंद-बूंद बचाने का जल गंगा संवर्धन अभियान रविवार से जिले में प्रारंभ हुआ। जिले के समस्त जनपद पंचायत के ग्राम पंचायतों में अभियान में लोगों ने जल का महत्व समझते हुए श्रमदान कर अपनी सहभागिता निभाई और जल के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए संदेश दिया। यह अभियान 30 जून तक चलेगा। 90 दिन तक चलने वाले अभियान का उद्देश्य जन भागीदारी से जल संरक्षण और संवर्धन सुनिश्चित करना है।
सोहागपुर जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत ऐंताझर के सागरी तालाब में साफ सफाई एवं गहरीकरण कार्य में विधायक मनीषा सिंह एवं समाजसेवी अमिता चपरा ने श्रमदान किया एवं ग्रामीणों को जल संरक्षण एवं संवर्धन का संदेश दिया।
विधायक ने कहा कि जल गंगा संवर्धन अभियान में लोग बढ़-चढक़र सहभागिता निभाएं जिससे भविष्य के लिए जल सुरक्षित हो सके। इसी प्रकार जैतपुर विधायक जयसिंह मरावी द्वारा ग्राम पंचायत सकरा जनपद पंचायत बुढ़ार में देवराज तालाब जीर्णोद्वार में श्रमदान कर अभियान की शुरुआत की गई तथा लोगों को जल का महत्व बताया।
इसी प्रकार ग्राम भर्री, छतैनी, ग्राम पंचायत बिजुरी सहित अन्य ग्राम पंचायतों में अभियान में लोगों ने सहभागिता निभाई। जनपद पंचायत गोहपारू के ग्राम पंचायत खन्नौधी में जल के संरक्षण एवं संवर्धन के प्रति जागरूक करने हेतु जागरूकता रैली निकाली गई तथा बूढ़ी माता मंदिर एवं पुरानीहा तालाब में लोगों ने सहभागिता निभाई।
Created On : 31 March 2025 6:50 PM IST