- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- शहडोल
- /
- महाकुंभ से लौट रही कार पेड़ से...
Shahdol News: महाकुंभ से लौट रही कार पेड़ से टकराई, महिला की मौत

- पांच अन्य घायल, रिश्तेदार को कटनी में छोडक़र लौटते समय हादसा
- उमरिया-शहडोल के बीच घुनघुटी के पास कार अनियंत्रित होकर सडक़ किनारे पेड़ से जा टकराई।
- मर्ग कायम कर जांच की जा रही है।
Shahdol News: प्रयागराज महाकुंभ से लौटते समय कार सडक़ हादसे का शिकार हो गई, जिसमें सवार एक महिला की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य लोग घायल हो गए। यह हादसा बुधवार की अलसुबह 4 घुनघुटी के पास हुई। बुढ़ार थाना क्षेत्र के कटकोना निवासी सिंह परिवार प्रयागराज से कुंभ स्नान कर लौट रहा था। घायलों के परिजनों के अनुसार प्रयागराज से रीवा होकर आ रहे थे।
एक रिश्तेदार को छोडऩे कटनी जाकर लौटते वक्त हादसा हुआ। कार क्रमांक एमपी 18 सीए 1525 में परिवार के 6 सदस्य सवार होकर लौट रहे थे। उमरिया-शहडोल के बीच घुनघुटी के पास कार अनियंत्रित होकर सडक़ किनारे पेड़ से जा टकराई।
जिससें 60 वर्षीय कुसुम सिंह पति स्व. अरविंद सिंह की मौत हो गई। वहीं उपेंद्र सिंह, नागेंद्र सिंह, आशा सिंह, सुशील एवं सविता सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। इस बीच वहां से गुजर रहे एक वाहन चालक ने मामले की जानकारी डायल 100 व 108 एंबुलेंस को दी। एंबुलेंस व पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए शहडोल मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया।
पुलिस का कहना है कि घटना कैसे हुई, अभी यह स्पष्ट नहीं है। किसी वाहन ने ठोकर मारी या वाहन अपने आप अनियंत्रित हो गई, मामले की पड़ताल की जा रही है। मर्ग कायम कर जांच की जा रही है।
Created On :   21 Feb 2025 7:17 PM IST