Shahdol News: नगरपालिका के बोर्ड पर बवाल, दो भाजपा पार्षदों ने लौटाया

नगरपालिका के बोर्ड पर बवाल, दो भाजपा पार्षदों ने लौटाया
  • नगरपालिका के बोर्ड पर बवाल, दो भाजपा पार्षदों ने लौटाया
  • कहा- स्वच्छ भारत मिशन की गाइडलाइन अनुसार वार्ड के विवरण की जगह अध्यक्ष-उपाध्यक्ष और पार्षद का नाम

Shahdol News: नगर पालिका द्वारा शहर के सभी 39 वार्ड में स्वच्छ भारत मिशन से सूचना बोर्ड लगवाया जा रहा है। सूचना बोर्ड में विवरण को लेकर शहर के दो भाजपा पार्षदों ने कड़ी आपत्ति दर्ज करवाई। इतना ही दोनों ही पार्षदों ने बोर्ड को अपने वार्ड में नहीं लगने दिया। वार्ड क्रमांक 29 से भाजपा पार्षद शक्ति लक्षकार और वार्ड क्रमांक 17 से भाजपा पार्षद प्रकाश नारायण शुक्ला का कहना है कि स्वच्छ भारत मिशन अनुसार वार्डों में लगाए जा रहे बोर्ड में संबंधित वार्ड के पार्षद के नाम के साथ ही वार्ड में महिला और पुरूष आबादी का विवरण होना चाहिए। नगर पालिका द्वारा लगवाए जा रहे बोर्ड में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और पार्षद का नाम है। आखिर प्रत्येक वार्ड में उपाध्यक्ष के नाम का क्या औचित्य। बोर्ड में नाम को लेकर नगर पालिका सीएमओ अक्षत बुंदेला का कहना है कि परिषद के निर्णय अनुसार ही नाम का उल्लेख किया है। पार्षद परिषद में आपत्ति दर्ज करवाएंगे तो निर्णय अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Created On :   11 Feb 2025 5:21 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story