- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- शहडोल
- /
- देश की आर्थिक समृद्धि के लिए एक...
Shahdol News: देश की आर्थिक समृद्धि के लिए एक चुनाव जरूरी

- सर्व समाज की महिलाओं ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन में हस्ताक्षर किए।
- एक राष्ट्र एक चुनाव के उद्घोष के साथ महिलाओं ने कहा कि देश की आर्थिक समृद्धि के लिए एक बार चुनाव होना जरूरी है।
Shahdol News: एक राष्ट्र एक चुनाव को लेकर सर्व समाज की महिलाओं द्वारा शनिवार को स्कूटी रैली निकाली गई। रैली महात्मा गांधी स्टेडियम से प्रारंभ होकर पुराना नगर पालिका, न्यू गांधी चौक, बुढ़ार चौक, बगिया बायपास, लल्लू सिंह चौक, गणेश मंदिर, गुरूनानक चौक होते हुए जिला महिला समिति के सामने संपन्न हुई।
यहां एक राष्ट्र एक चुनाव के उद्घोष के साथ महिलाओं ने कहा कि देश की आर्थिक समृद्धि के लिए एक बार चुनाव होना जरूरी है। इससे लोगों के समय की बचत होगी और विकास के नए आयाम स्थापित होंगे।
यहां सर्व समाज की महिलाओं ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन में हस्ताक्षर किए। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष अमिता चपरा, विधायक मनीषा ङ्क्षसह, राखी शर्मा, निभा गुप्ता, नीलम चतुर्वेदी, सरिता मिश्रा, बीटा मोर, सुषमा उदानिया, जया कनकने, अंजना उदानिया, वनीता सिंह, नीति सिंघल, अर्चना मित्तल, इंद्रा श्रीवास्तव, गीता ताम्रकार, प्रज्ञा श्रीवास्तव, संगीता दुबे, अरुणिमा सिंह, सोनल भागदेव, आरती गुप्ता, अर्चना अग्रवाल, भारती गुप्ता, प्रियंका त्रिपाठी, अदिति तिवारी, ज्योतिका सिंह, श्वेतांजलि पाठक, ममता जैन सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।
Created On :   31 March 2025 12:29 PM IST