- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- सिवनी
- /
- दूसरी पत्नी लाने के शक में बेटे और...
सिवनी: दूसरी पत्नी लाने के शक में बेटे और भाई ने मारपीट कर घायल किया

By - Bhaskar Hindi |4 Sept 2024 6:26 PM IST
- घायल की शिकायत पर पुलिस ने घरेलू बातों को लेकर विवाद होने पर घायल को न्यायालय जाने की राय दी गई।
डिजिटल डेस्क,सिवनी। लखनादौन थाना अंतर्गत खैरेशिकारा गांव में एक शख्स को उसके बेटे और भाई ने मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने बताया कि विजय यादव (44) बाहर से आया था।
तब उसने घर में देखा कि पत्नी नहीं है तब पिता सरदार यादव ने बताया कि पत्नी मायके गई है। विजय ने अपने पिता से कहा कि उसकी पत्नी को अपने कपड़े और सामान ले जाने को कह देना। तभी पिता को यह शक हुआ कि विजय दूसरी पत्नी ला रहा है।
इस बीच दोनों का विवाद बढ़ गया जहां विजय को उसके बेटे अजय यादव व भाई राजकुमार यादव ने लाठी से मारपीट कर दिए। घायल की शिकायत पर पुलिस ने घरेलू बातों को लेकर विवाद होने पर घायल को न्यायालय जाने की राय दी गई।
Created On :   4 Sept 2024 6:26 PM IST
Next Story