Seoni News: पुसेरा गांव के पास एक व्यक्ति ने एक युवक को कुल्हाड़ी मारकर किया घायल

पुसेरा गांव के पास एक व्यक्ति ने एक युवक को कुल्हाड़ी मारकर किया घायल
  • पुसेरा गांव के पास एक व्यक्ति ने एक युवक को
  • कुल्हाड़ी मारकर किया घायल

Seoni News: लखनवाड़ा थाना अंतर्गत पुसेरा गांव के पास एक व्यक्ति ने एक युवक को कुल्हाड़ी मारकर घायल कर लिया। लखनवाड़ा पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार लूघरवाड़ा निवासी विवेक सिंह बघेल का छोटू बघेल के साथ विवाद हुआ था। तब उसके साथ प्रदीप बघेल भी मौजूद था। विवेक पुसेरा गांव से वापस अपने घर आ रहा था तभी रास्ते में प्रदीप मिला और विवाद करते हुए उसने विवेक पर कुल्हाड़ी से हमला कर फरार हो गया। पुलिस ने इस मामले में प्रदीप पर धारा १२६(२)और १०९ बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़े -ओवरब्रिज के काम में मनमानी,फंस रहे वाहन, वैकल्पिक मार्ग में खानापूर्ति से परेशान शहरवासी व वाहन चालक

Created On :   23 Sept 2024 5:49 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story