Seoni News: कुएं में गिरने से तेंदुए के दो शावकों की मौत, बाम्हनदेही गांव की घटना

कुएं में गिरने से तेंदुए के दो शावकों की मौत, बाम्हनदेही गांव की घटना
  • पेंच टाइगर रिजर्व के खवासा परिक्षेत्र के दुर्गापुर गांव के पास बाघिन का शव मिला है।
  • शव की निगरानी के लिए आसपास कैमरे लगाए गए थे ताकि बाघिन आए तो उसकी पहचान हो सके।

Seoni News: दक्षिण सामान्य वन मंडल के बाम्हनदेही गांव में शुक्रवार को कुएं में तेंदुए के दो शावकों का शव मिलने से वन महकमे में हडक़ंप मच गया। सूचना पर विभागीय अमला मौके पर पहुंचा और दोनों शावकों के शवों को बाहर निकाला गया। पीएम के बाद अंतिम संस्कार कर दिया गया।

ये है घटना

डीएफओ गौरव मिश्र ने बताया कि बाम्हनदेही गांव मेें बिना मुंडेर के कुएं में तेंदुए के शावक मिले थे। मौके पर की गई जांच में पता लगा कि संभवत: अपनी मां के साथ विचरण करने के दौरान दोनों शावक कुएं में गिर गए। शव करीब तीन दिन पुराने हैं। चूंकि कुंए में पानी था जिसके कारण उनकी मौत हो गई। शावकों की उम्र करीब दो से तीन माह की है। उन्होंने बताया कि कैमरे लगाए गए थे जिसमें अपनी मां के साथ दो शावक नजर आए थे। दोनों नर शावक थे।

इधर एक बाघिन के शावक का शव मिला, दूसरे को किया रेस्क्यू

पेंच टाइगर रिजर्व के खवासा परिक्षेत्र के दुर्गापुर गांव के पास बाघिन का शव मिला है। जबकि उसके साथ मौजूद एक अन्य शावक को रेस्क्यू कर खवासा स्थित क्वारेंटीन सेंटर में रखा गया है। पेंच टाइगर रिजर्व के डिप्टी डायरेक्टर रजनीश कुमार सिंह ने बताया कि दुर्गापुर के पास बाघ शावक मिला था।

मौके पर जब विभागीय टीम पहुंची तो देखा कि मृत शावक को दूसरा शावक खा रहा था। इसके बाद दूसरा शावक जंगल की ओर चला गया। बाद में उसका रेस्क्यू कर खवासा क्वारेंटीन सेंटर में भेजा गया। मृत शावक का पीएम कराया तो प्राथमिक जांच में पता लगा कि उसकी मौत संभवत: भूख से हो गई। शव की निगरानी के लिए आसपास कैमरे लगाए गए थे ताकि बाघिन आए तो उसकी पहचान हो सके।

Created On :   22 Feb 2025 12:27 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story