सिवनी: पति से विवाद पर दो बच्चों को लेकर कुएं में कूदी महिला,तीनों की मौत

पति से विवाद पर दो बच्चों को लेकर कुएं में कूदी महिला,तीनों की मौत
  • 11 दिन से लापता थी महिला, पुलिस जांच में जुटी
  • पति से विवाद के चलते महिला ने यह आत्मघाती कदम उठाया है।
  • फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

डिजिटल डेस्क,सिवनी। बंडोल थाना अंतर्गत बीसावाड़़ी गांव में मंगलवार को एक महिला और उसके दो बच्चों का शव कुएं में मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। मौत के पीछे असल कारण क्या रहे इसका पता नहीं चला है। हालांकि प्राथमिक जांच में पता लगा है कि पति से विवाद के चलते महिला ने यह आत्मघाती कदम उठाया है। तीनों के शव कुएं में सड़े गले थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

ये है घटना

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीसावाड़ी निवासी राजकुमारी धुर्वे (28) अपने बेटे रुद्रांश (5) व बेटी सान्या (3) के साथ 14अगस्त को लेकर कहीं चले गई थी। अगले दिन उसके पति सवींद्र धुर्वे ने बंडोल थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।

पुलिस और परिजन ने मिलकर राजकुमारी की काफी तलाश की , लेकिन तीनों का कहीं सुराग हाथ नहीं लगा था। सोमवार को बीसावाड़ी गांव से करीब तीन किमी दूर एक खेत में तीनों के शव सड़े गले हालत में मिले।

पैसों को लेकर विवाद

पुलिस के अनुसार राजकुमारी का अपने पति के साथ पैसों को लेकर कुछ दिनों से विवाद चल रहा था। संभवत: गुस्से में आकर राजकुमारी ने अपने बच्चों लेकर वह कुएं में कूद गई जहां तीनों की मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि सात साल पहले राजकुमारी का विवाह हुआ था। उसका पति खेती करता है। राजकुमारी का मायका राहीवाड़ा का है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

Created On :   28 Aug 2024 9:07 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story