- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- सतना
- /
- 4 साल की बालिका से रेप की कोशिश पर...
सतना: 4 साल की बालिका से रेप की कोशिश पर भेजा जेल

By - Bhaskar Hindi |23 Aug 2024 7:06 PM IST
- बालिका को लेकर महिला थाने पहुंच गई और शिकायत दर्ज करा दी।
- बालिका की रोने की आवाज सुनकर मां बाहर निकल आई, जिसे देखकर आरोपी मौके से भाग गया।
डिजिटल डेस्क,सतना। सिविल लाइन पुलिस ने चार साल की बालिका से दुष्कर्म की कोशिश के आरोपी चंदन सिंह उर्फ अरुण प्रताप ङ्क्षसह पुत्र स्वर्गीय ललन सिंह 45 वर्ष को गिरफ्तार कर गुरुवार दोपहर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
गौरतलब है कि बुधवार दोपहर को लगभग ढाई बजे जब बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी, तभी आरोपी वहां आया और उसे उठाकर ले जाने लगा। इस दौरान बालिका की रोने की आवाज सुनकर मां बाहर निकल आई, जिसे देखकर आरोपी मौके से भाग गया।
तब बालिका को लेकर महिला थाने पहुंच गई और शिकायत दर्ज करा दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने फौरन कार्रवाई प्रारंभ कर आरोपी चंदन सिंह को कुछ घंटों में ही पकड़ लिया।
Created On :   23 Aug 2024 7:06 PM IST
Next Story