Satna News: विश्व की सबसे छोटी महिला ज्योति ने मैहर में मां शारदा के किए दर्शन, सेल्फी के लिए उमड़ी भीड़

विश्व की सबसे छोटी महिला ज्योति ने मैहर में मां शारदा के किए दर्शन, सेल्फी के लिए उमड़ी भीड़
  • नागपुर की रहने वाली 34 वर्षीय ज्योति आमगे की लंबाई 62.8 सेंटीमीटर है।
  • दुनिया की सबसे छोटी महिला होने का खिताब 2012 में गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज किया गया।

Satna News: गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दुनिया की सबसे छोटे कद की महिला का खिताब हासिल करने वाली ज्योति आमगे गुरुवार को अपने पिता किशन और मां रंजना आमगे के साथ मैहर पहुंची। यहां पर त्रिकुट पर्वत में विराजी मां शारदा देवी के दर्शन किए। उन्होंने बताया कि मां के दर्शन से शांति और सुकून मिलता है। सभी के सुख-समृद्धि की कामना की है।

बताया गया कि ज्योति आमगे प्रयागराज से चित्रकूट होकर परिजनों के साथ मैहर पहुंची थी। फिर मैहर से नागपुर के लिए रवाना हो गईं। यहां पर करीब दो घंटे तक रहीं। ज्योति को देख कर श्रद्धालुओं में सेल्फी लेने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी। इसके पहले भी कई बार मैहर मां शारदा देवी दर्शन के लिए आ चुकी हैं।

2012 में दर्ज किया गया था वर्ल्ड रिकॉर्ड

नागपुर की रहने वाली 34 वर्षीय ज्योति आमगे की लंबाई 62.8 सेंटीमीटर है। इन्हें दुनिया की सबसे छोटी महिला होने का खिताब 2012 में गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज किया गया। ज्योति पेशे से एक्ट्रेस और मॉडल हैं।

Created On :   28 Feb 2025 1:39 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story