- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- सतना
- /
- स्टेट हाइवे पर कार पलटने से यूपी के...
Satna News: स्टेट हाइवे पर कार पलटने से यूपी के 7 यात्री घायल

By - Bhaskar Hindi |3 March 2025 1:22 PM IST
- स्टेट हाइवे पर मझगवां के पास गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई।
- स्थानीय लोगों की मदद से मझगवां हॉस्पिटल ले जाया गया
- प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने पीडि़तों को सतना रेफर कर दिया।
Satna News: मझगवां थाना क्षेत्र में स्टेट हाइवे पर कार पलटने से यूपी के 7 यात्री घायल हो गए, जिनको इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया है।
पुलिस ने बताया कि कुलदीप पुत्र रामप्रजारथ अस्थाना 40 वर्ष, निवासी जौनपुर अपनी पत्नी मोनी अस्थाना 33 वर्ष, पुत्र अर्श 9 वर्ष, पुत्री काव्या 4 वर्ष, अनुराग पुत्र दिनेश अस्थाना 33 वर्ष, उसकी पत्नी रचना अस्थाना 27 वर्ष और बीना पति रजनीशचन्द्र अस्थाना 62 वर्ष, सभी निवासी जौनपुर के साथ तीर्थयात्रा के लिए निकले थे।
इस दौरान स्टेट हाइवे पर मझगवां के पास उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में सभी यात्री घायल हो गए, जिनको स्थानीय लोगों की मदद से मझगवां हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने पीडि़तों को सतना रेफर कर दिया।
Created On :   3 March 2025 1:22 PM IST
Next Story