सतना: भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष के खिलाफ घर में घुसकर छेडख़ानी करने का अपराध दर्ज

भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष के खिलाफ घर में घुसकर छेडख़ानी करने का अपराध दर्ज
  • पीडि़ता की लिखित शिकायत पर बीएनएस की धारा- 75 एवं 333 के तहत कायमी की गई है।
  • गांव में एक सूने घर में घुस कर छेडख़ानी करने का अपराध दर्ज कराया गया है।

डिजिटल डेस्क,सतना। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह बघेल के खिलाफ नागौद थाने के उरदान गांव में एक सूने घर में घुस कर छेडख़ानी करने का अपराध दर्ज कराया गया है।

पुलिस ने बताया कि उरदान गांव की एक पीडि़ता की लिखित शिकायत पर बीएनएस की धारा- 75 एवं 333 के तहत कायमी की गई है। पीडि़ता का आरोप हैं कि 26 जुलाई को दोपहर ढाई बजे के करीब सुरेंद्र सिंह उसके घर में तब घुस आए जब वह अकेली थी।

पीडि़ता के हवाले से पुलिस ने बताया कि अश्लील हरकतें करने पर पीडि़ता ने शोर मचाया तो वह भाग गए। भय के मारे परिवार ने चुप्पी साध ली लेकिन आरोपी का हौसला बढऩे की आशंका पर मंगलवार को एफआईआर कराई गई।

विधिक मामलों के जानकारों के अनुसार इस मामले में आरोप प्रमाणित पाए जाने पर बीएनएस की धारा- 75 के तहत 3 साल एवं धारा 333 के तहत 7 वर्ष की सजा का प्रावधान है।

Created On :   7 Aug 2024 9:11 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story