Dantewada News: छत्तीसगढ़ में 12 नक्सलियों का आत्मसमर्पण, चार महिलाएं भी शामिल

By - Bhaskar Hindi |22 Sept 2024 8:15 PM IST
- पिछले 24 घंटों के दौरान नक्सली आंदोलन को गहरा झटका
- 12 नक्सलियों का आत्मसमर्पण
- चार महिलाएं भी शामिल
Dantewada News : छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा और बीजापुर जिलों में पिछले 24 घंटों के दौरान नक्सली आंदोलन को गहरा झटका देते हुए चार महिला समेत सात इनामी माओवादियों के साथ कुल 12 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया। इन पर कुल 20 लाख रुपये का इनाम था। पड़ोसी सुकमा जिले के रहने वाले इन चारों लोगों को 25-25 हजार रुपये की सहायता दी गई है और सरकार की नीति के अनुसार उनका पुनर्वास ‘लोन वर्राटू’ (स्थानीय गोंडी बोली में बोले जाने वाला शब्द जिसका अर्थ है अपने घर/गांव वापस लौटो) अभियान के तहत किया जाएगा।
Created On :   22 Sept 2024 8:15 PM IST
Tags
Next Story