एक्सीडेंट: पुलिस पाटील की नाबालिग बेटी ने बाइक सवार को कुचला, मौत, एक अन्य घायल

पुलिस पाटील की नाबालिग बेटी ने बाइक सवार को कुचला, मौत, एक अन्य घायल
  • तेज रफ्तार पिकअप में पिता भी बैठे थे
  • घटना के बाद पिता-पुत्री फरार हो गए
  • घायल को अस्पताल ले जाने की जहमत तक नहीं उठाई

डिजिटल डेस्क, शिरूर (पुणे)। पुणे में नाबालिग लड़के द्वारा कार से दो लोगों को कुचलने की घटना अभी भी चर्चा में है और इसी बीच ऐसी ही एक और घटना सामने आई है। इस बार मौत का कारण एक नाबालिग लड़की बनी जिसने मालवाहक पिकअप से बाइक सवार को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई है और अन्य एक घायल हो गया है। मृतक का नाम अरुण विट्‌ठल मेमाणे (30, वडगांव बांडे, तहसील दौंड, पुणे) है। सतीश विट्‌ठल मेमाणे ने शिकायत दर्ज कराई है।

अरुण विट्‌ठल मेमाणे व उसका दोस्त महिंद्र रावसाहेब बांडे बाइक (एमएच 12, वीआर 2072) ट्रांसफॉर्मर का ऑइल लाने के लिए वडगांव बांडे से न्वावरे गांव जा रहे थे। अरुण मेमाणे बाइक चला रहा था। उसके पीछे महिंद्र रावसाहेब बांडे बैठा था। बाइक अरणगांव (तहसील शिरूर) में पहुंची ही थी कि पिकअप (एमएच 12, एसएफ 3439) वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। इसमें अरुण की मौत हो गई तो महिंद्र घायल हो गई।

पिकअप वाहन नाबालिग लड़की चला रही थी। लड़की के बगल में उसके पिता पुलिस पाटील संतोष निवृत्ति लेंडे बैठे थे। लड़की काफी तेज गति से वाहन चला रही थी। हादसे के बाद घायलों की मदद करने के बजाय पिता और बेटी पिकअप घटनास्थल पर छोड़कर भाग गए।-


Created On :   1 Jun 2024 2:04 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story