डायवर्ट: पुणे- मुंबई एक्सप्रेस वे पर पुणे की लेन तीन घंटे बंद, यातायात को वैकल्पिक मार्ग पर मोड़ा

पुणे- मुंबई एक्सप्रेस वे पर पुणे की लेन तीन घंटे बंद, यातायात को वैकल्पिक मार्ग पर मोड़ा
  • पुणे की लेन तीन घंटे बंद
  • पुणे- मुंबई एक्सप्रेस वे
  • यातायात को वैकल्पिक मार्ग पर मोड़ा

डिजिटल डेस्क, पुणे। मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर 28 नवंबर को पुल का गर्डर लगाने की योजना है। इस दौरान एक्सप्रेस वे की पुणे लेन की यातायात को वैकल्पिक मार्ग पर मोड़ दिया जाएगा। इसकी जानकारी महाराष्ट्र राज्य सड़क निगम ने दी है। मंगलवार को दोपहर 12 से 3 बजे की अवधि के दौरान, मुंबई से पुणे तक पुणे लेन की यातायात को एक्सप्रेसवे के मुंबई लेन से लगभग 1 किमी दूरी तक डायवर्ट किया जाएगा। साथ ही, इसी अवधि के दौरान पुणे से मुंबई जाने वाला यातायात उक्त दूरी तक हमेशा की तरह मुंबई की ओर जारी रहेगा। काम पूरा होने के बाद दोपहर 3 बजे पुणे लेन से मुंबई से पुणे के लिए यातायात फिर से शुरू कर दिया जाएगा। महाराष्ट्र राज्य सड़क निगम ने सूचित किया है कि यदि इस अवधि के दौरान एक्सप्रेसवे पर वाहन चालकों को कोई समस्या होती है, तो उन्हें मदद के लिए मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे के नियंत्रण कक्ष के टेलीफोन नंबर 9822498224 पर या राजमार्ग पुलिस विभाग से 9833498334 पर संपर्क करें।

एक्सप्रेस वे पर धू धूकर जला टेम्पो

इस बीच मुंबई पुणे एक्सप्रेस वे पर हादसों का सिलसिला जारी है और बीती रात में शॉर्ट सर्किट की वजह से एक आइसर टेंपो में आग लग गई। इस आग में टेंपो पूरी तरह जलकर खाक हो गया है। यह आइसर टेम्पो मुंबई पुणे एक्सप्रेसवे पर मुंबई से चेन्नई जा रहा था, जब वह बोरघाट पहुंचा, तो अचानक उसके केबिन में आग लग गई, टेम्पो पूरी तरह से जल गया। टेम्पो का चालक और उसके साथी यात्री तुरंत बाहर निकल गए, जिससे बड़ी अनहोनी होने से बच गई। इस हादसे की जानकारी मिलते ही बोरघाट पुलिस, देवदूत सिस्टम और फायर ब्रिगेड तुरंत मौके पर पहुंची और आग बुझाने की कोशिश की।

Created On :   27 Nov 2023 2:23 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story