मराठा आंदोलन: राज्यपाल का कोल्हापुर दौरा रद्द, लगे सरकार मराठों से डरती है के नारे

राज्यपाल का कोल्हापुर दौरा रद्द, लगे सरकार मराठों से डरती है के नारे
  • कोल्हापुर का दौरा रद्द
  • लगे सरकार के खिलाफ नारे
  • सरकार मराठों से डरती है के नारे लगे

डिजिटल डेस्क, पुणे। राज्यपाल रमेश बैस ने सोमवार को अपना कोल्हापुर का दौरा रद्द कर दिया। मराठा आंदोलनकारियों ने उन्हें काले झंडे दिखाने की चेतावनी दी थी। इस बीच भिवंडी में हुए ओबीसी यलगार परिषद् में छगन भुजबल द्वारा मराठा समुदाय को लेकर दिए गए बयान से तनाव की स्थिति है। राज्यपाल का दौरा अचानक रद्द होने के बाद सकल मराठा समुदाय के नेताओं ने सोमवार को दशहरा चौक पर राज्य सरकार और राज्यपाल के खिलाफ नारे लगाए। इस दौरान "सरकार मराठों से डरती है' जैसे नारे लगाए।

Created On :   18 Dec 2023 4:13 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story