- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पवई
- /
- ईद मिलादुन्नबी पर नगर में निकाला...
पवई: ईद मिलादुन्नबी पर नगर में निकाला गया चल जुलूस

By - Bhaskar Hindi |30 Sept 2023 2:58 PM IST
डिजिटल डेस्क, पवई नि.प्र.। पवई में भी ईद मिलादुन्नबी का पर्व बडे ही उत्साह के साथ मनाया गया। सबसे पहले नन्हीं पवई जामा मस्जिद में नमाज अदा की गई। उसके बाद नगर में गाजे-बाजे के साथ चल जुलूस निकाला गया। जुलूस में कमेटी के द्वारा मक्का मदीना की गुंबद खजरा खूबसूरती से बनाई गई थी। यह जुलुस नन्ही पवई से करही तिराहा, मिलौनी गंज से होता हुआ झंडा बाजार बड़ी जामा मस्जिद पहुंचा। मस्जिद में फातिहा दरूद सलाम होने के बाद जुलूस झंडा बाजार से होता हुआ बस स्टैंड, थाने के पास से होते हुए पुन: नन्हीं पवई छोटी जामा मस्जिद में सम्पन्न हुआ। जुलूस के दौरान शान्ति और कानून व्यवस्था बनाए रखने पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहा।
Created On :   30 Sept 2023 2:58 PM IST
Next Story