- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- विश्व फार्मासिस्ट दिवस आज, उत्कृष्ट...
पन्ना: विश्व फार्मासिस्ट दिवस आज, उत्कृष्ट कार्य करने वाले होंगे सम्मानित

By - Bhaskar Hindi |25 Sept 2023 12:39 PM IST
डिजिटल डेस्क, पन्ना। विश्व फार्मासिस्ट दिवस दिनांक 25 सितंबर को दोपहर 12 बजे शासकीय छत्रसाल महाविद्यालय के समीप होटल ताज खजुराहो में मनाया जाएगा। उक्ताशय की जानकारी देते हुए फर्मासिस्ट संघ के मीडिया प्रभारी मनीष पाठक ने बतलाया की कार्यक्रम में एमपीपीए के पदाधिकारीगण मौजूद रहेंगे। वहीं इस कार्यक्रम में सराहनीय कार्य करने वाले फार्मासिस्टजनों को सम्मानित किया जायेगा। जारी की गई प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से गौरव शर्मा अध्यक्ष, दीपक तिवारी उपाध्यक्ष, मस्तराम राजपूत, प्रवीण कुशवाहा, धीरेंद्र तिवारी ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम को सफल बनाए जाने की अपील की है।
Created On :   25 Sept 2023 12:39 PM IST
Next Story