- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- नेहरू युवा केन्द्र द्वारा जल...
नेहरू युवा केन्द्र द्वारा जल संरक्षण पर वेबीनार का आयोजन

By - Bhaskar Hindi |29 Jun 2023 12:23 PM IST
डिजिटल डेस्क, पन्ना। नेहरू युवा केंद्र पन्ना की जिला युवा अधिकारी वीरदीप कौर के निर्देशन में जल शक्ति अभियान फेस-3 के अंतर्गत शासकीय जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में जल संरक्षण विषय पर वेबीनार का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में डाइट प्राचार्य रवि प्रकाश खरे एवं डाइट महाविद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। इस दौरान मुख्य वक्ता के रूप में भानु प्रकाश खरे एवं श्रीमती चेतना चक्रवर्ती ने जल संरक्षण के ऊपर अपने विचार सांझा किए एवं बच्चों को जल संरक्षण से संबंधित महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए। कार्यक्रम में नेहरू युवा केंद्र के स्वयंसेवी सत्यम शर्मा, अनूप शर्मा उपस्थित रहे।
Created On :   29 Jun 2023 12:23 PM IST
Next Story