पन्ना: धूमधाम से मनाया विराग सागर जी महाराज का ३२वां आचार्य पदारोहण दिवस

धूमधाम से मनाया विराग सागर जी महाराज का ३२वां आचार्य पदारोहण दिवस

डिजिटल डेस्क, पन्ना। जैन श्रवण संस्कृति के महान संत गणाचार्य विराग सागर जी महाराज सा संघ मुनिगण श्रेयांश गिरी में चातुर्मास कर रहे है। महामुनि राज विराग सागर जी महाराज को ३२ वर्ष पूर्व आचार्य की उपाधि प्राप्त हुई थी श्रेयांश गिरी में आज विराग सागर जी महाराज का ३२वां आचार्य पदारोहण दिवस धूमधाम के साथ विशाल संख्या में उपस्थिति श्रद्धालुओं द्वारा मनाया गया। इस सुअवसर पर आयोजित कार्यक्रम में आचार्याे के छाया चित्र का अनावरण दीप प्रज्जवलन सम्पूर्ण अंचल से आए प्रतिनिधियों द्वारा किया गया पाद प्रक्षालन सपरिवार कोदूलाल हरदुआ वालों ने किया गया विराट विन्ध भक्त परिवार द्वारा शास्त्र भेंट किए। सभा में मंगलाचरण संघस्थ ब्रह्मचारियों दीदियों द्वारा किया गया मौली एण्ड ग्रुप सलेहा द्वारा भक्ति नृत्य की प्रस्तुति दी गई।

गुरू पूजन का सौभाग्य देवेन्द्रनगर, गुनौर, सलेहा महिला मण्डल को प्राप्त हुआ। इस अवसर पर नचने ग्रामवासियों को मिष्ठान वितरण किया गया। आयोजन में छिदवाड़, दिल्ली रांची सहित पन्ना जिले से श्रद्धालुगण को गुरूवर ने आशीष वचन देकर संबोधित करते हुए कहा कि इस आज तक इस धरा पर जितने भी साधू संत, ऋषि, मुनि महापुरूष हुए सभी ने एक बात कही कि जिंदगी यदि सुख शान्ति पाना है तो वह धर्म से ही मिलेगी। उन्होंने कहा कि मुझे प्रसन्नता है कि आज सभी नचने ग्रामवासी बडे ही भाव विभोर होकर भक्ति करने के लिए तत्पर हुए है आपने कहा कि यह सत्य है कि आदिवासी और आदिनाथ दोनों के आगे आदि जुडा है कहे कि आदिवासियों के देवता ही तो आदिनाथ भगवान है क्योंकि आदिवासी और आदिनाथ भगवान दोनों ही जंगल में रहते थे। सत्यता है अंहिसा से अंहिसा तथा हिंसा से हिंसा जन्म लेती है हम सभी शाकाहारी जीवन बितायें।

उन्होंने बताया कि आचार्य पदारोहण जिम्मेदारियों को संभालना है गुरू नारियल की तरह कठोर होते है और किशमिश की तरह मुलायम और अपने संघ का संचालन सुचारू रूप से करते है हर आत्मा को भगवान बनाने से पहले सच्चा इंसान बनाते है और उनका मोक्ष मार्ग प्रशस्त करते है। महामुनि राज के द्वारा आयोजित कार्यक्रम नचने ग्राम से आदिवासी समाज के ३०० से भी अधिक लोगो को अण्डा, मांस, मदिरा त्याग के नियम दिलाये गए।

Created On :   9 Nov 2023 6:19 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story