- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- बालिका को विषैले सर्प ने डसा, हालत...
बालिका को विषैले सर्प ने डसा, हालत गंभीर

By - Bhaskar Hindi |28 Jun 2023 3:27 PM IST
डिजिटल डेस्क, पन्ना। अजयगढ़ तहसील अंतर्गत ग्राम पिष्टा में शौच के लिए गई एक 17 वर्षीय बालिका को विषैले सांप ने काट लिया। जिससे कुछ ही देर में बालिका को चक्कर आने लगे। बालिका ने तत्काल अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजनों ने आनन-फानन में बालिका को अजयगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां इलाज जारी है। घटना के संबंध में बताया गया है कि रागिनी अहिरवार पिता भरोसा अहिरवार उम्र लगभग 17 वर्ष निवासी ग्राम पिष्टा 27 जून की शाम शौच के लिए घर के पास खेत की ओर गई थी जहां विषैले सर्प ने बालिका के पैर में डस लिया। जिससे बालिका को चक्कर आने लगे। परिजनों ने बालिका को अजयगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां इलाज जारी है।
Created On :   28 Jun 2023 3:27 PM IST
Next Story