मिशन शक्ति योजना: मिशन शक्ति योजना अंतर्गत संचालित किया जा रहा है विशेष जागरूकता अभियान

मिशन शक्ति योजना अंतर्गत संचालित किया जा रहा है विशेष जागरूकता अभियान
  • हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वूमेन के तहत महिलाओं और किशोरी बालिकाओं को
  • मिशन शक्ति योजना अंतर्गत संचालित किया जा रहा है विशेष जागरूकता अभियान

डिजिटल डेस्क, पन्ना। हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वूमेन के तहत महिलाओं और किशोरी बालिकाओं को सशक्त करने के उद्देश्य से मिशन शक्ति योजना संचालित की गई है। योजना अंतर्गत जिले में 100 दिवसीय विशेष जागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान के जरिए आंगनबाडी केन्द्र, स्कूल और कॉलेज में पंजीयन कर कार्यशाला, शिविर और सेमिनार का आयोजन किया जाता है। इस क्रम में 02 से 06 सितम्बर तक 12वें सप्ताह में कानूनी जागरूकता की थीम पर शाहनगर परियोजना अंतर्गत शासकीय माध्यमिक शाला सारंगपुर में साप्ताहिक गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। यहां आज संपन्न हुए कार्यक्रम में परियोजना अधिकारी शाहनगर सहित परिक्षेत्र पर्यवेक्षक, आंगनबाडी कार्यकर्ता और विद्यालय के शिक्षक एवं बच्चे भी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े -विशू दीदी सहित आठ दीक्षार्थियों की धूमधाम से निकली बिनौली यात्रा

Created On :   4 Sept 2024 1:04 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story