महासंघ के संभागीय अध्यक्ष: सलीम बनें स्वास्थ्य अधिकारी-कर्मचारी महासंघ के संभागीय अध्यक्ष

सलीम बनें स्वास्थ्य अधिकारी-कर्मचारी महासंघ के संभागीय अध्यक्ष
  • सलीम बनें स्वास्थ्य अधिकारी-कर्मचारी महासंघ के संभागीय अध्यक्ष
  • श्री खान की नियुक्ति पर पदाधिकारियों ने दी बधाई

डिजिटल डेस्क, पन्ना। समस्त स्वास्थ्य अधिकारी, कर्मचारी महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह कौरव ने प्रदत्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए सलीम खान ड्रेसर (ग्रेड-१) जिला चिकित्सालय पन्ना को सागर संभाग का संभागीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। सलीम खान ड्रेसर जिला चिकित्सालय पन्ना से अपेक्षा की गई है कि वह महासंघ की रीति-नीति के अनुसार अधिकारियों, कर्मचारियों के हितों में कार्य करेंगे एवं संभागीय स्तर पर अपनी कार्यकारिणी का गठन कर प्रदेश कार्यालय को अगवत करायेंगे। श्री खान की नियुक्ति पर गीता श्रीवास्तव मेट्रन, एंजलीना गुप्ता, उज्जवला कर्मकार, मीरा पाण्डेय, शिवानी, निधि गुप्ता, जयदीप हटीला, ज्योति शर्मा, निशा, मीना ओमरे, रोली सेन, विनोद तिवारी, विनोद मिश्रा, जगदीश जडिया, हेमंत सिंह परमार, के.पी. यादव, पुष्पराज परमार, महेन्द्र तिवारी, शिव कुमार मिश्रा, रामकिशोर गर्ग, सुनील खरे और संघ के समस्त पदाधिकारियों द्वारा उन्हें बधाई दी गई है।

यह भी पढ़े -जिला पंचायत सीईओ ने उपयंत्रियों की पदस्थापना में किया बडा फेरबदल, दस वर्ष से अधिक एक ब्लॉक में पदस्थ उपयंत्रियों की बदले ब्लॉक

Created On :   3 Sept 2024 5:57 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story