- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- ग्राम रोजगार सहायक की भर्ती...
ग्राम रोजगार सहायक की भर्ती प्रक्रिया स्थगित

By - Bhaskar Hindi |7 July 2023 1:16 PM IST
डिजिटल डेस्क, पन्ना। जिले की 22 ग्राम पंचायतों के लिए प्रचलित ग्राम रोजगार सहायक की भर्ती प्रक्रिया स्थगित कर दी गई है। इस संबंध में अवगत कराया गया है कि विगत 28 जून को भोपाल में मुख्यमंत्री द्वारा ग्राम रोजगार सहायक के राज्य स्तरीय सम्मेलन के दौरान इनकी सेवाओं, वेतन-भत्ते और अन्य सुविधाओं के बारे में घोषणा की गई है। शासन स्तर से नवीन निर्देश जारी किए जाने के संदर्भ में भर्ती प्रक्रिया को स्थगित किया गया है।
Created On :   7 July 2023 1:16 PM IST
Next Story