- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- पन्ना जिले की गुनौर विधानसभा से...
पन्ना जिले की गुनौर विधानसभा से राजेश वर्मा भाजपा के प्रत्याशी घोषित

डिजिटल डेस्क, पन्ना। मध्य प्रदेश में चुनावी बिगुल बज चुका है। भाजपा तथा कांग्रेस की तरफ से चुनावी तैयारियां की जा रहीं हैं। इन सबके बीच आज भारतीय जनता पार्टी द्वारा मध्य प्रदेश में अपने ३९ उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए गए। जिसमें पन्ना जिले की अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित विधानसभा क्षेत्र क्रमांक ५९ गुनौर से भाजपा द्वारा पूर्व विधायक डॉ. राजेश वर्मा को प्रत्याशी बनाया गया है। श्री वर्मा इसके पूर्व वर्ष २००८ से २०१३ तक गुनौर विधानसभा क्षेत्र के विधायक रह चुके हैं। वर्ष २०१८ के विधानसभा चुनाव में भी भारतीय जनता पार्टी द्वारा राजेश वर्मा को अपना प्रत्याशी घोषित किया गया था जो कि कांग्रेस के वर्तमान विधायक शिवदयाल बागरी से मामूली मतों के अंतर से पराजित हुए थे। भाजपा द्वारा घोषित विधानसभा के प्रत्याशी राजेश वर्मा विधायक रहते हुए क्षेत्र में लगातार उपस्थित रहते हुए विकास कार्यों के लिए समर्पित होकर कार्य करते रहे हैं। उन्होंने अपने विधायक कार्यकाल में ट्रेन के लिए पन्ना से सतना तक पैदल यात्रा निकाली थी। राजेश वर्मा के स्वर्गीय पिता गणेशीलाल वर्मा वर्ष १९९० से १९९३ तक विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत तत्समय की अमानगंज विधानसभा क्षेत्र से विधायक थे। विधानसभा चुनाव हारने के बाद भी राजेश वर्मा अपने क्षेत्र में काफी सक्रिय बने हुए थे। माना जा रहा है कि इसी कारण भाजपा द्वारा ने एक बार फिर से चुनावी मैदान में उतारा है।
Created On :   18 Aug 2023 3:28 PM IST