- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- पुलिस ने जप्त की दस लीटर महुआ की...
पुलिस ने जप्त की दस लीटर महुआ की कच्ची शराब

By - Bhaskar Hindi |27 Jun 2023 3:07 PM IST
डिजिटल डेस्क, पन्ना। शाहनगर थाना के अंतर्गत बोरी चौकी के रगौली तिराहा आम रोड में अवैध रूप से प्लास्टिक की पिकिया में कच्ची महुआ की शराब ले जा रहे एक आरोपी को पकडकर पुलिस द्वारा कार्यवाही की गई है। पुलिस ने आरोपी विजय सिंह राठौर पिता सोनेलाल राठौर उम्र ४० वर्ष निवासी ग्राम रगौली के विरूद्ध अवैध १० लीटर कच्ची शराब को जप्त कर आबकारी एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध किया है।
Created On :   27 Jun 2023 3:07 PM IST
Next Story