- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- अंतर्राराष्ट्रीय नशा निवारण दिवस पर...
अंतर्राराष्ट्रीय नशा निवारण दिवस पर लगाई गई चित्र प्रदर्शनी

By - Bhaskar Hindi |28 Jun 2023 2:54 PM IST
डिजिटल डेस्क, पन्ना। अंर्तराष्ट्रीय नशा निवारण दिवस पर देवेन्द्रनगर बस स्टैण्ड में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय पन्ना द्वारा नशा निवारण मुक्त प्रदर्शनी लगाई गई। आयोजित प्रदर्शनी में उपस्थित ब्रह्माकुमारी बहिन जी द्वारा नशे के दुष्प्रभावों, परिवार, समाज पर पडने वाली प्रभाव आर्थिक एवं स्वास्थ्य की को होने वाले नुकसान की जानकारी दी गई तथा बताया गया कि नशामुक्ति होने के लिए ध्यान के प्रभाव से हमारे विचारों में परिवर्तन आ जाता है और हम सकारात्मक हो जाते हैं। उन्होने इस दौरान सभी से नशा मुक्ति जीवन जीने की अपील की गई। आयोजन के दौरान उपस्थित लोगो से संकल्प करवाकर व्यसन छोडऩे की प्रतिज्ञा की गई। कार्यक्रम में डॉ. राजेश गमने एवं संस्था से जुड़े भाई बहिन उपस्थित रहे।
Created On :   28 Jun 2023 2:54 PM IST
Next Story