- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- पवई में आयोजित हुआ गिद्ध गणना...
Panna News: पवई में आयोजित हुआ गिद्ध गणना प्रशिक्षण

- प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी वन विभाग द्वारा
- पवई में आयोजित हुआ गिद्ध गणना प्रशिक्षण
Panna News: प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी वन विभाग द्वारा तीन दिवसीय शीतकालीन गिद्ध गणना की शुरूआत १७ फरवरी से होने जा रही है। जिस संबध में वन मण्डल दक्षिण पन्ना के वन परिक्षेत्र पवई में गिद्धों की पहचान व गणना की प्रक्रिया की जानकारी तथा गिद्धों के बारे में आमजन में जागरूकता बढाने के लिए आज कार्यशाला आयोजित की गई। परिक्षेत्र पवई पन्ना जिले में गिद्धों की आबादी के मामले में सबसे समृद्ध है। विगत वर्षों में यहां गिद्धों की ७ प्रजातियों के ५०० से अधिक गिद्ध पाये गये हैं। कार्यशाला में मुख्य वन संरक्षक नरेश यादव ने गिद्धों का महत्व बताते हुए गिद्ध गणना की गंभीरता को कर्मचारियों को बताया। सीडीओ वन डॉ. कल्पना तिवारी ने गिद्धों को विभिन्न दवाइयों से होने वाले गिद्धों को नुकसान के बारे में बताया। परिक्षेत्र अधिकारी नीतेश पटेल के द्वारा गिद्धों की पहचान के बारे में जानकारी दी गई। कार्यशाला में वरिष्ठ अधिकारियों के अलावापूरी रेंज का स्टाफ उपस्थित रहा।
Created On :   17 Feb 2025 12:52 PM IST