- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- जिला मुख्यालय में भाजपा कार्यालय...
Panna News: जिला मुख्यालय में भाजपा कार्यालय में मनाया गया जीत का जश्न
![जिला मुख्यालय में भाजपा कार्यालय में मनाया गया जीत का जश्न जिला मुख्यालय में भाजपा कार्यालय में मनाया गया जीत का जश्न](https://www.bhaskarhindi.com/h-upload/2025/02/09/1401774-.webp)
- भाजपा ने जीता दिल्ली का दिल: बृजेन्द्र मिश्रा
- जिला मुख्यालय में भाजपा कार्यालय में मनाया गया जीत का जश्न
Panna News: देश के 16 से अधिक राज्यों में भाजपा की सरकार है और अब दिल्ली में भी भाजपा की सरकार बनने जा रही है। भाजपा ने दिल्ली की जनता का दिल जीत लिया है। दिल्ली के मतदाताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व भाजपा पर विश्वास जताकर प्रचंड बहुमत से पार्टी प्रत्याशियों को विजयी बनाया है। उन्होंने यह साबित किया है कि वह अब आम आदमी पार्टी व उसके मुखिया अरविंद केजरीवाल के झूठ-फरेब में आने वाले नहीं है। भाजपा की इस जीत का श्रेय मतदाताओं के साथ पार्टी कार्यकर्ताओं व शीर्ष नेतृत्व को जाता है। भाजपा जिला अध्यक्ष बृजेंद्र मिश्रा ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड विजय के उपलक्ष्य में पन्ना जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रक्रम में कही। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी करते हुए एक-दूसरे को मिठाई खिलाई। सभी ने इस जीत का श्रेय कार्यकर्ताओं सहित जनता को दिया और सभी के प्रति आभार जताया।
इससे पहले दिल्ली विधानसभा चुनाव की मतगणना में पार्टी प्रत्याशियों को बढत का समाचार मिलते ही जिलेभर में हर्ष व्याप्त हो गया। 70 में से करीब 50 सीटें देकर भाजपा के प्रति विश्वास जताया है। पंच से लेकर पार्लियामेंट तक भाजपा के प्रति विश्वास बढा है। दिल्ली की जीत के बिना देश में पार्टी की जीत अधूरी लग रही थी। कार्यक्रम में मुख्य रूप से दीपेंद्र सिंह बुंदेला, रामअवतार बबलू पाठक, राजेंद्र कुशवाहा, श्रीमती आशा गुप्ता, कैलाश गुप्ता, अंकुर त्रिवेदी, दीपेश व्यास, शक्ति शर्मा, ओप्पो मजूमदार, नरेंद्र यादव, मृगेंद्र गहरवार, शिवकुमार यादव, बृजेंद्र खंपरिया, शशांक वर्मा, नीरज मेहदेले, प्रमोद ठाकुर, दिलीप, सौरभ ओमर, राकेश शर्मा, रवि पाण्डेय, रामाधार अग्रवाल सहित जिला मीडिया प्रभारी दुर्गेश शिवहरे सहित काफी संख्या में भाजपा कायकर्ता उपस्थित रहे।
Created On :   9 Feb 2025 12:16 PM IST