- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- नवोदय विद्यालय में कक्षा छटवीं...
Panna News: नवोदय विद्यालय में कक्षा छटवीं प्रवेश हेतु चयन परीक्षा के परिणाम जारी

By - Bhaskar Hindi |30 March 2025 2:17 PM IST
- नवोदय विद्यालय में कक्षा छटवीं प्रवेश हेतु
- चयन परीक्षा के परिणाम जारी
Panna News: पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय रमखिरिया पन्ना के प्राचार्य रवि करण पटेल द्वारा जानकारी दी गई है कि जवाहर नवोदय विद्यालय पन्ना में सत्र २०२५-२६ के लिए कक्षा ६वीं में प्रवेश हेतु आयोजित हुई। चयन परीक्षा के परिणाम केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद नई दिल्ली द्वारा घोषित कर दिए गए है। जवाहर नवोदय विद्यालय रमखिरिया पन्ना में प्रवेश के लिए पांचो विकासखण्डो में परीक्षा का आयोजन किया गया था। अभिभावक अथवा अभ्यर्थी छात्र पंजीयन संख्या एवं जन्म तिथि के द्वारा नवोदय विद्याल समिति की वेबसाइट पर दर्ज अभ्यर्थी के परीक्षा परिणाम को जान सकते है। प्राचार्य द्वारा बताया गया कि सफल अभ्यर्थियों को विद्यालय द्वारा अधिकृत रूप से भी जानकारी दी जायेगी।
Created On :   30 March 2025 2:17 PM IST
Next Story