- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- कलेक्टर ने सोलो साइकलिस्ट को किया...
Panna News: कलेक्टर ने सोलो साइकलिस्ट को किया सम्मानित

- सोलो साइकलिस्ट एवं एथलीट आशा मालवीय
- कलेक्टर ने सोलो साइकलिस्ट को किया सम्मानित
Panna News: कलेक्टर सुरेश कुमार ने सोलो साइकलिस्ट एवं एथलीट आशा मालवीय को आज पन्ना आगमन पर प्रशंसा पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। मध्यप्रदेश के राजगढ जिले की निवासी आशा मालवीय साईकिल से देश भ्रमण पर निकली हैं। सोमवार को पन्ना पहुुंचने पर सोलो साइकलिस्ट ने जिला कलेक्टर ने भेंट की। इस दौरान कलेक्टर सुरेश कुमार ने कलेक्टर कक्ष में आशा का सम्मान करते हुए दृढ इच्छा शक्ति की सराहना की और इस अभिनव प्रयास को देश के युवाओं और महिलाओं के लिए प्ररेणा स्त्रोत बताया। आशा मालवीय ने बताया कि गत 24 जून को वह तमिलनाडु के कन्याकुमारी से करगिल विजय दिवस की रजत जयंती पर भारतीय सेना के सैनिकों की वीरता, शौर्य और अदम्य साहस का जश्न मनाने के लिए अकेले साईकिल से यात्रा पर रवाना हुई हैं। महिला सशक्तिकरण एवं जागरूकता का प्रयास भी साईकिल यात्रा का उद्देश्य है। मेरे द्वारा अब तक 16 हजार 300 किलोमीटर की यात्रा की जा चुकी है। कन्याकुमारी से करगिल और सियाचीन की यात्रा भी इस दौरान मैंने सफलतापूर्वक पूर्ण की।
Created On :   7 Jan 2025 2:54 PM IST