- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- सूने घर में छात्रा की फांसी से हुई...
Panna News: सूने घर में छात्रा की फांसी से हुई मौत, बिसानी की घटना
![सूने घर में छात्रा की फांसी से हुई मौत, बिसानी की घटना सूने घर में छात्रा की फांसी से हुई मौत, बिसानी की घटना](https://www.bhaskarhindi.com/h-upload/2025/02/09/1401773-.webp)
- सूने घर में छात्रा की फांसी से हुई मौत
- बिसानी की घटना
Panna News: शाहनगर के ग्राम बिसानी में एक १९ वर्षीय युवती द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतिका छात्रा कुं उमा पिता रतिलाल चौधरी कटनी के महाविद्यालय में बीए द्वितीय वर्ष में अध्ययनरत छात्रा थी। घटना को लेकर मृतिका के पिता रतिराम ने पुलिस को बताया कि उसके दो पुत्र एवं दो पुत्रियां है। पुत्र विवाहित है और बाहर मजदूरी करने चले गए है एक पुत्री की भी शादी हो चुकी है। उसकी सबसे छोटी पुत्री उमा जो कि कटनी के एक कालेज में बीए द्वितीय वर्ष में पढाई करती थी जो कि अपने महाविद्यालय जाने के लिए घर से अप-डाउन करती थी। घटना दिनांक ०६ फरवरी को पुत्री कालेज न जाकर घर पर ही थी।
पत्नी बकरियां चराने चली गई थी और वह खेत में काम करने चला गया था। अपरान्ह करीब ०३ बजे मेरी नातिन स्कूल से घर पहुंची तो देखा कि उमा घर के छप्पर मलगा की लकडी से रस्सी से लगे फंदे में लटकी थी। नातिन द्वारा इसकी जानकारी खेत में आकर मुझे दी गई तो मै घर पहुंचा। पुत्री द्वारा फांसी लगा लेने से उसकी मौत हो चुकी थी। घटना पर पुलिस द्वारा मृतिका के शव को पोस्टमार्टम करावाया गया और मर्ग प्रकरण कायम करते हुए विवेचना शुरू कर दी गई है। मृतिका के पिता ने पुलिस को बताया है कि उसे यह नहीं मालूम था कि मेरी पुत्री ने किस कारण के चलते ऐसा किया है।
Created On :   9 Feb 2025 12:14 PM IST