Panna News: रामलीला में श्रीराम जन्म का दिखाया गया मंचन

रामलीला में श्रीराम जन्म का दिखाया गया मंचन
  • नगर में चल रही आदर्श रामलीला में रावण जन्म
  • रामलीला में श्रीराम जन्म का दिखाया गया मंचन

Panna News: नगर में चल रही आदर्श रामलीला में रावण जन्म, रावण, कुंभकर्ण व विभीषण की तपस्या से प्रसन्न होकर भगवान ब्रम्हाा एवं भगवान शिवजी द्वारा तीनों भाईयों को वरदान देने के साथ ही रावण-मंदोदरी विवाह और रावण द्वारा वरदान पाकर किये गये अन्याय का सजीव मंचन किया गया। जिस पर रावण अत्याचार से व्याकुल होकर पृथ्वी का देवताओं के पास जाना और सबके लिए एक साथ भगवान की स्तुति से प्रसन्न होकर आकाशवाणी के द्वारा समस्त देवताओं और पृथ्वी को भगवान श्रीहरि के जन्म हेतु आश्वस्त किया गया। चारों भाईयों सहित श्रीरामजन्म की लीला का मंचन भी किया गया। आज के मंचन में अहिल्या उद्धार के साथ-साथ नगर दर्शन और पुष्पवाटिका की लीला का मंचन किया जायेगा।

यह भी पढ़े -सिमरिया में शक्ति की आराधना में डूबे लोग

Created On :   6 Oct 2024 8:32 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story