- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- देव पर्वत की परिक्रमा के लिए निकले...
Panna News: देव पर्वत की परिक्रमा के लिए निकले भक्त

- देव पर्वत की परिक्रमा के लिए निकले भक्त
- वर्षों से बंद पड़ी परिक्रमा आज से पुन: चालू
Panna News: अजयगढ़ क्षेत्र के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल सिद्ध पीठ भगवान श्रीराम के आगमन के प्रमाण को छिपाए दैत्य गुरु शुक्राचार्य की पुत्री देवयानी की तपस्या स्थल देव पर्वत की वर्षों से बंद पड़ी परिक्रमा आज से पुन: चालू हो गई हाथों में भगवा झंडा लिए भगवान श्रीराम के नाम का जाप करते हुए सिद्धनाथ गौ सेवा सदन से धार्मिक विधि विधान से ध्वज पूजन करके गाय पूजन करके समस्त देवी-देवता ग्राम देवता, देव पर्वत की पूजा अर्चना करके क्षेत्र के भक्तों द्वारा बड़े भक्ति भाव से देव पर्वत की परिक्रमा प्रारंभ की गई। प्राचीन समय में देव पर्वत की परिक्रमा करने का एक बहुत बड़ा विधान रहा है जिस तरह आज लोग चित्रकूट के कामदगिरि पर्वत की परिक्रमा करते हैं इस तरह पूर्व में देव पर्वत की परिक्रमा की जाती थी। इसी प्राचीन महिमा को पुन: जागृत करने के लिए क्षेत्रवासियों ने जो देव पर्वत की परिक्रमा का महान अभियान प्रारंभ किया है वह अपने आप में सराहनीय है।
Created On :   30 March 2025 2:02 PM IST